फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Musk has earned almost one and a half times the wealth of Ambani-Adani combined this year, know its secret

Elon Musk: अंबानी-अदाणी को मिलाकर जितनी संपत्ति, मस्क ने उसका लगभग डेढ़ गुना इसी साल कमा लिए, जानें इसका राज

Tue, 17 Dec 2024 03:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 17 Dec 2024 03:18 PM IST
सार

Elon Musk Net Worth: साल 2024 की बात करें तो एलन मस्क की संपत्ति में अब तक 245 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि जितनी राशि एलन मस्क ने केवल इस साल कमा ली है, वह भारत के शीर्ष दो कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की संयुक्त संपत्ति का भी लगभग डेढ़ गुना है। आइए जानते हैं एलन मस्क की संपत्ति में हुए बड़े इजाफे का कारण।

विज्ञापन
Musk has earned almost one and a half times the wealth of Ambani-Adani combined this year, know its secret
एलन मस्क - फोटो : amarujala.com

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की संपत्ति में इन दिनों पंख लग गए हैं। भारत के दो सबसे अमीर लोगों यानी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी की  संपत्ति जोड़ भी दें तो वे एलन मस्क की संपत्ति के करीब भी नहीं पहुंचते। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मुखिया एलन मस्क की संपत्ति दिन दूना और रात चौगुना की कहावत को सच साबित करते हुए लगातार बढ़ रही है। हाल ही में मस्क की कुल नेटवर्थ रिकॉर्ड बनाते हुए 400 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। अब उनके नेटवर्थ का आंकड़ा जल्द ही 500 अरब डॉलर के पार भी जाता दिख रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 474 अरब डॉलर पर पहुंच चुकी है। हालिया रफ्तार जारी रही तो मस्क की कुल संपत्ति जल्द ही 500 अरब डॉलर के पार होगी।

विज्ञापन

Musk has earned almost one and a half times the wealth of Ambani-Adani combined this year, know its secret
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : पीटीआई

अंबानी और अदाणी की संपत्ति में बीते कुछ महीनों में दिखी गिरावट

साल 2024 की बात करें तो एलन मस्क की संपत्ति में अब तक 245 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि जितनी राशि एलन मस्क ने केवल इस साल कमा ली है, वह भारत के शीर्ष दो कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की संयुक्त संपत्ति का भी लगभग डेढ़ गुना है। अंबानी और अदाणी की संपत्ति में बीते कुछ महीनों के दौरान बड़ी गिरावट दिखी है, दोनों की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर से नीचे आ गई है।

दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी और अदाणी कितने नंबर पर?

दुनिया के अरबपतियों की सूची ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 96.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं। दूसरी ओर, गौतम अदाणी 80.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं। इस साल मुकेश अंबानी की संपति में 55.5 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर, गौतम अदाणी की संपत्ति इस वर्ष 3.52 अरब डॉलर घटी है। 2024 में एलन मस्क की कमाई की बात करें तो उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 245 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। जो अंबानी और अदाणी की संयुक्त संपत्ति 177.1 अरब डॉलर की तुलना में करीब-करीब डेढ़ गुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Musk has earned almost one and a half times the wealth of Ambani-Adani combined this year, know its secret
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

एक साल में एलन मस्क की संपत्ति कितनी बढ़ी?

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की संपत्ति में बीते कुछ समय में बड़ा इजाफा देखने को मिला। एलन मस्क ने हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में खुलकर प्रचार किया था। ट्रंप की जीत के बाद मस्क के कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल दिखा। 05 नवंबर 2024 को एलन मस्क की नेटवर्थ करीब 260 अरब डॉलर थी जो ट्रंप की जीत के बाद महज एक डेढ़-महीने में ही 214 अरब डॉलर बढ़कर 474 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। इस वर्ष मस्क की संपत्ति 107.1% तक बढ़ चुकी है।

मस्क की संपत्ति में बड़े उछाल का क्या है कारण?

मस्क की संपत्ति में इजाफे का सबसे बड़ा कारण उनकी कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी है। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद टेस्ला के शेयरों में जबरदस्त उछाल है। शेयर लगातार उड़ान भर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला में एलन मस्क की 13% के करीब हिस्सेदारी है। स्पेस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्पेसएक्स में मस्क की लगभग 42% हिस्सेदारी है। टेस्ला के शेयर बीते एक महीने के दौरान 36% तक मजबूत हुए हैं, दूसरी ओर स्पेसएक्स में भी इनसाइडर ट्रेडिंग डील से कंपनी का वैल्यूएशन करीब 350 अरब डॉलर के पार चला गया है। जिससे मस्क की संपत्ति पर खासा सकारात्मक असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed