Ambani Dubai Property: मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी प्रॉपर्टी, 1356 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
Ambani Dubai Property: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक किए बिना इस डील की जानकारी दी है। इस मामले में अब भी रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने दुबई में अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी ने यह पाम जुमेराह हवेली बीते हफ्ते कुवैती टायकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 163 मिलियन डॉलर (करीब 1356 करोड़ रुपये) में खरीदी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक किए बिना इस डील की जानकारी दी है। इस मामले में अब भी रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कुवैत के दिग्गज कारोबारी ग्रुप अलशाया समूह के पास स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरिया सीक्रेट सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है। वहीं, दूसरी ओर मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है। वे एशिया में सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अदाणी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दुबई में अंबानी की नई हवेली इस साल की शुरुआत में खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रतिष्ठित यूके कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदने के लिए भी पिछले साल 79 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। वहीं, मुकेश अंबानी न्यूयॉर्क में भी एक संपत्ति की तलाश कर रहे हैं।