फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mukesh ambani bags top ten position in hurun list, godrej group smita krishna comes in women

दुनिया के शीर्ष अमीरों में शामिल हुए मुकेश अंबानी, गोदरेज समूह की स्मिता

Wed, 27 Feb 2019 11:00 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 27 Feb 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
mukesh ambani bags top ten position in hurun list, godrej group smita krishna comes in women

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और सबसे अमीर भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी विश्व के शीर्ष-10 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं। हुरुन की तरफ से जारी ताजा वैश्विक अमीर सूची-2019 के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 54 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। उन्हें इस सूची में 10वां स्थान मिला है। हुरुन की सूची के मुताबिक, अमेजन समूह के प्रमुख जैफ बेजोस 147 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ के साथ लगातार दूसरे साल इस सूची में शीर्ष पर हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी ने मुकेश अंबानी को 10वें स्थान पर पहुंचाने में मदद दी। मुकेश अंबानी की तकरीबन 52 फीसदी हिस्सेदारी वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले महीने 8 लाख करोड़ रुपये के बेंचमार्क को छुआ था।
विज्ञापन


मुकेश के बाद इस सूची में दूसरे सबसे अमीर भारतीय भारतीय हिंदुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिंदुजा हैं, जिनकी नेटवर्थ 21 अरब अमेरिकी डॉलर है। 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ विप्रो के चेयरमैन अजीज प्रेमजी तीसरे सबसे अमीर भारतीय के तौर पर सूची में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पूनावाला समूह के चेयरमैन सायरस एस. पूनावाला इस सूची में चौथे सबसे अमीर भारतीय हैं। तकरीबन 13 अरब अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ रखने वाले पूनावाला शीर्ष-100 अमीरों की सूची में भी शामिल हो गए हैं।

हुरुन रिपोर्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनस रहमान जुनैद के मुताबिक, 2012 के बाद पहली बार भारत इस सूची में अपने अमीरों की संख्या घटने के कारण 5वें नंबर पर खिसक गया है। 

mukesh ambani bags top ten position in hurun list, godrej group smita krishna comes in women

गोदरेज समूह की स्मिता हैं सबसे अमीर महिला

सूची के मुताबिक, गोदरेज समूह की तीसरी पीढ़ी की स्मिता कृष्णा महिला अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। स्मिता की नेटवर्थ 6.1 अरब डॉलर है, जबकि बॉयोकॉन समूह की किरण मजूमदार (3.5 अरब डॉलर नेटवर्थ) को अपनी कमाई से सबसे अमीर महिला उद्योगपति माना गया है। 

मुकेश की चमक में अनिल की डूबती कहानी

एकतरफ रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में आ गए हैं, तो दूसरी तरफ उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी 65 प्रतिशत से अधिक संपत्ति गंवा चुके हैं। हुरुन रिपोर्ट में कहा गया है कि पारिवारिक संपत्ति में बंटवारे के बाद दोनों भाइयों ने बराबरी पर शुरुआत की थी। मुकेश अंबानी पिछले सात वर्षों में अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं, जबकि अनिल ने इसी दौरान 5 अरब डॉलर गंवा दिए। सात साल पहले अनिल के पास 7 अरब डॉलर की संपत्ति थी, जो अब महज 1.9 अरब डॉलर ही बची है।

mukesh ambani bags top ten position in hurun list, godrej group smita krishna comes in women

सूची में शीर्ष-10 भारतीय

नाम                  समूह                   नेटवर्थ
मुकेश अंबानी    रिलायंस              54 अरब
एसपी हिंदुजा    हिंदुजा                21 अरब
अजीम प्रेमजी    विप्रो                  17 अरब
सायरस एस.     पूनावाला             13 अरब
लक्ष्मी मित्तल    आर्सेलर मित्तल     12 अरब
उदय कोटक    कोटक महिंद्रा      11 अरब
गौतम अडानी   अडानी              9.9 अरब
दिलीप सांघवी   सन फार्मा          9.5 अरब
सायरस मिस्री   टाटा                 9.5 अरब
शपूरजी मिस्री   टाटा                 9.5 अरब
(संपत्ति अमेरिकी डॉलर में आंकी गई है)

विश्व के शीर्ष-5 अमीर

नाम                    समूह                 नेटवर्थ
जैफ बेजोस         अमेजन            147 अरब
बिल गेट्स           माइक्रोसॉफ्ट        96 अरब
वारेन बफेट         बर्कशायर हैथवे    88 अरब
बर्नार्ड अर्नाल्ट      एलएमवीएच        86 अरब
मार्क जुकरबर्ग     फेसबुक              80 अरब
(संपत्ति अमेरिकी डॉलर में आंकी गई है)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed