फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MPC meeting from today repo rate likely to increase by 0.40 percent

RBI MPC Meeting : एमपीसी बैठक आज से, रेपो दर 0.40 फीसदी तक बढ़ने के आसार

Mon, 06 Jun 2022 05:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 05:52 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रेपो दर में कम-से-कम 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले महीनों में इसमें और वृद्धि का अनुमान है। 

विज्ञापन
MPC meeting from today repo rate likely to increase by 0.40 percent
RBI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महंगाई कम होने के संकेत नहीं दिखने के बीच आरबीआई सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में नीतिगत दरें फिर बढ़ सकती हैं। बैठक के नतीजे बुधवार को आएंगे।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रेपो दर में कम-से-कम 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले महीनों में इसमें और वृद्धि का अनुमान है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि यह बैठक आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर आरबीआई के आगामी कदमों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। रेपो दर में 0.25-0.35 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इसकी प्रमुख वजह मई की बैठक में मिला संकेत है, जिसमें एमपीसी रेपो दर में बड़ी वृद्धि के पक्ष में नहीं थी।
विज्ञापन


हाउसिंग डॉट कॉम समूह के सीईओ ध्रुव अग्रवाल का कहना है कि महंगाई को देखते हुए नीतिगत दर में फिर वृद्धि हो सकती है। रियल एस्टेट उद्योग की वृद्धि प्रभावित न हो, इसलिए दरों में बढ़ोतरी धीरे-धीरे होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने कहा कि केंद्रीय बैंक इस बार रेपो दर 0.40 फीसदी और अगस्त में 0.35 फीसदी बढ़ाएगा। आरबीआई ने इससे पहले मई में बिना किसी तय कार्यक्रम के रेपो दर में 0.40 फीसदी की वृद्धि की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed