फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mother Dairy cuts MRP of Dhara cooking oils by Rs 15 to 20 per litre stocks to hit market next week Updates

Mother Dairy: मदर डेयरी ने धारा कुकिंग ऑयल के दाम घटाए; अब 15 से 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा

Thu, 04 May 2023 05:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 May 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mother Dairy cuts MRP of Dhara cooking oils by Rs 15 to 20 per litre stocks to hit market next week Updates
खाद्य तेल - फोटो : Agency (File Photo)

मदर डेयरी ने धारा ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले अपने खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में तत्काल प्रभाव से भारी कटौती कर दी है। अब इनके दाम में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। कम एमआरपी वाले स्टॉक के अगले सप्ताह बाजार में आने की उम्मीद है। दरअसल, खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग निकाय एसईए को खाना पकाने वाले तेल के एमआरपी में संशोधन की आवश्यकता के संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


इस वजह से लिया फैसला
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि धारा खाद्य तेलों के MRP में तत्काल प्रभाव से विभिन्न प्रकारों में 15-20 रुपये प्रति लीटर कम की जा रही है। यह कमी मोटे तौर पर सोयाबीन तेल, राइसब्रान तेल, सूरजमुखी और मूंगफली के तेल जैसे वैरिएंट के लिए की गई है। ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रभाव में कमी और घरेलू फसल की उपलब्धता में आसानी की वजह से किया गया है।
विज्ञापन


ये होंगे नए दाम
धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (1 लीटर पॉली पैक) का एमआरपी 170 रुपये से घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है। धारा रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एमआरपी अब 190 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 170 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। कंपनी ने धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल का एमआरपी 175 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 160 रुपये कर दिया है। धारा मूंगफली तेल का एमआरपी 255 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 240 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईए ने कही यह बात
खाद्य तेल उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने अपने सदस्यों को खाद्य तेलों की गिरती कीमतों के अनुरूप एमआरपी कम करने की सलाह दी थी। एसईए ने पिछले तीन महीनों का एमआरपी में कमी का ब्योरा भी मांगा था। मदर डेयरी 'मदर डेयरी' ब्रांड के तहत आइसक्रीम, पनीर, घी सहित दूध और दूध उत्पादों का निर्माण, विपणन और बिक्री करती है। कंपनी 'धारा' ब्रांड के तहत खाद्य तेल बेचती है। इसी के साथ कंपनी 'सफल' ब्रांड के तहत ताजे फल-सब्जियां, फ्रोजन सब्जियां-स्नैक्स, बिना पॉलिश की हुई दालें, गूदा और कंसन्ट्रेट आदि बेचती है। दिल्ली-एनसीआर में इसके सैकड़ों मिल्क बूथ के साथ-साथ सफल रिटेल आउटलेट भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed