फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Morgan Stanley Jonathan Garner sees Sensex may hit 80000 mark Business news in hindi

Business News: उत्साहित करती है भारतीय बाजार की गाथा 80,000 पहुंचेगा सेंसेक्स, मॉर्गन स्टेनली की भविष्यवाणी

Thu, 10 Aug 2023 01:55 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 10 Aug 2023 01:55 AM IST
सार

मॉर्गन स्टेनली के उभरते बाजारों के रणनीतिकार जोनाथन गार्नर ने कहा, अक्तूबर से भारत के लिए मूल्यांकन तुलनात्मक रूप से काफी सस्ता हो गया है, क्योंकि ताइवान और कोरिया जैसे अन्य बाजारों ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है।   

विज्ञापन
Morgan Stanley Jonathan Garner sees Sensex may hit 80000 mark Business news in hindi
morgan stanley - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय बाजार की मध्यम अवधि की गाथा उत्साहित करने वाली है। विदेशी निवेशक इस समय भारत की ओर बढ़ रहे हैं। उभरते बाजार आय की 12 गुना ज्यादा कीमत (पीई) पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि भारतीय बाजार 20 के पीई पर कारोबार कर रहा है। मॉर्गन स्टेनली के उभरते बाजारों के रणनीतिकार जोनाथन गार्नर ने कहा, अक्तूबर से भारत के लिए मूल्यांकन तुलनात्मक रूप से काफी सस्ता हो गया है, क्योंकि ताइवान और कोरिया जैसे अन्य बाजारों ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है। गार्नर ने कहा, सेंसेक्स 68,500 तक जा सकता है। तेजी जारी रही तो यह 80 हजार के स्तर को छू सकता है। उन्होंने कहा, हम जिन 27 उभरते बाजारों को कवर करते हैं, उनमें से भारत इस समय पहले स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


दिसंबर तक 20,500 पर पहुंचेगा निफ्टी
बैंक ऑफ अमेरिका का दावा है कि दिसंबर तक निफ्टी 20,500 तक पहुंच जाएगा। मजबूत घरेलू प्रवाह व अमेरिका में मंदी का जोखिम नहीं होने से भारतीय बाजार के लिए बेहतर स्थिति है। विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू बाजार वित्तीय, औद्योगिक, ऑटो, फार्मा शेयरों के बड़े और मिडकैप शेयरों के दम पर तेजी में है।
विज्ञापन


अमेरिकी बैंकों पर फिर संकट मूडीज ने घटाई 10 की रेटिंग
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अमेरिका के कई छोटे से मध्यम आकार के बैंकों की क्रेडिट रेटिंग घटा दी है। वह आगे कुछ बड़े बैंकों की रेटिंग डाउनग्रेड कर सकती है। एजेंसी ने चेतावनी दी कि कर्ज परीक्षण फंडिंग जोखिमों व कमजोर लाभप्रदता से किया जाएगा। बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मेलन, यूएस बैनकॉर्प, स्टेट स्ट्रीट और ट्रुइस्ट फाइनेंशियल सहित 6 बैंकिंग दिग्गजों को समीक्षा के लिए भी रखा है। इस साल की शुरुआत में सिलिकॉन वैली बैंक व सिग्नेचर बैंक के पतन ने अमेरिकी बैंकिंग क्षेत्र में विश्वास का संकट पैदा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed