Paytm IPO: पहले दिन पेटीएम के आईपीओ को मिले 18 फीसदी सब्सक्राइब, निवेशकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
पेटीएम का आईपीओ आज सुबह 10 बजे खुला और यह 10 नवंबर को बंद होगा। दोपहर 1 बजे तक ही रिटेल का हिस्सा 54 फीसदी तक भर गया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स यानी एचएनआई के लिए रिजर्व 1.31 करोड़ शेयर शेयर में से अभी तक 51,186 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीओ को लेकर निवेशकों का उत्साह चरम पर है। बीते दिनों आई कई कंपनियों के आईपीओ ने जमकर रकम जुटाई। निवेशक काफी समय से डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम के आईपीओ का इंतजार कर रहे थे, जो आज खुल गया। इसके प्रति लोगों का रुझान बेहद सकारात्मक रहा। खुलने के पहले दिन पेटीएम के आईपीओ को 18 फीसदी सब्सक्राइब किया गया। इसके साथ ही इसके रिटेल का 78 फीसदी हिस्सा पहले दिन ही भर गया। पेटीएम आईपीओ में निवेशक 11 नवंबर तक पैसा लगा सकते हैं। आईपीओ के जरिए कंपनी का 18,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
सुबह 10 बजे खुला था पेटीएम का आईपीओ
पेटीएम का आईपीओ आज सुबह 10 बजे खुला और यह 10 नवंबर को बंद होगा। दोपहर 1 बजे तक ही रिटेल का हिस्सा 54 फीसदी तक भर गया है। पहले दिन पेटीएम के आईपीओ में 4.83 करोड़ शेयरों के प्रस्ताव आकार के मुकाबले 85.81 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं। खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखा गया हिस्सा 76 प्रतिशत, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के आरक्षित हिस्से को 2 प्रतिशत और योग्य संस्थागत खरीदारों ने उनके लिए निर्धारित 2.63 करोड़ शेयरों के मुकाबले 16.78 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई गई।
देश का सबसे बड़ा आईपीओ
पेटीएम का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ है और इसके जरिए कंपनी की 18,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ में 8,300 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू से जुटाने की कोशिश है, जबकि 10 हजार करोड़ का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) मौजूदा शेयरधारकों के लिए रहेगा। पेटीएम के आईपीओ का प्राइस बैंड 2080 रुपये से 2150 रुपये तक रहेगा। लॉट का अलॉटमेंट 15 नवंबर तक होगा और 18 नवंबर को शेयर बाजार में पेटीएम के शेयर लिस्टेड हो जाएंगे।
करीब 10 साल पहले शुरू हुई थी पेटीएम
गौरतलब है कि पेटीएम की शुरुआत करीब 10 साल पहले हुई थी। उस वक्त कंपनी मोबाइल रिचार्ज प्लेटफॉर्म के रूप में जानी जाती थी। हालांकि, 2016 के दौरान देश में नोटबंदी के बाद पेटीएम कंपनी तेजी से बढए़ी। इसके बाद कंपनी ने बीमा व सोने की बिक्री, फिल्मों व फ्लाइट्स के टिकट और बैंक लेन-देन आदि क्षेत्रों में भी कदम रख दिया। पेटीएम पर 22 मिलियन व्यापारी सालाना लगभग 80 बिलियन डॉलर का लेन-देन करते हैं। इस प्लेटफार्म पर 337 मिलियन रजिस्टर्ड उपभोक्ता हैं।