फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ministry of Commerce and Industry again invite applications for AC LED lights under PLI scheme from July 15

PLI Scheme: एसी-एलईडी लाइट के लिए 15 से फिर मांगे जाएंगे आवेदन, नए आवेदकों के साथ मौजूदा लाभार्थी भी कर सकेंगे

Tue, 09 Jul 2024 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2024 07:14 AM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा, पीएलआई योजना के तहत व्हाइट गुड्स उद्योग अधिक निवेश करना चाहता है। इसे ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 12 अक्तूबर तक खुली रहेगी। समय सीमा खत्म होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Ministry of Commerce and Industry again invite applications for AC LED lights under PLI scheme from July 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

सरकार एयर कंडीशनर (एसी) और एलईडी लाइट जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 90 दिन के लिए फिर शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा, पीएलआई योजना के तहत व्हाइट गुड्स उद्योग अधिक निवेश करना चाहता है। इसे ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से 12 अक्तूबर तक खुली रहेगी। समय सीमा खत्म होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह के भेदभाव से बचने के लिए नए आवेदकों के साथ मौजूदा लाभार्थियों को भी निवेश बढ़ाकर आवेदन के लिए पात्र बनाया गया है। आवेदक योजना की शेष अवधि के लिए ही प्रोत्साहन पा सकेंगे। तीसरे दौर में स्वीकृत आवेदक अधिकतम तीन साल के लिए पात्र होंगे। सिर्फ नए आवेदक, मार्च, 2023 तक की निवेश अवधि चुनने वाले और निवेश बढ़ाने की मंशा रखने वाले मौजूदा लाभार्थी ही इसके पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed