{"_id":"610911ee3bca1e201a4789a2","slug":"microsoft-co-founder-and-billionaire-bill-gates-and-melinda-french-divorce-finalised-officially","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और मेलिंडा फ्रेंच का हुआ तलाक, संपत्ति के बंटवारे पर नहीं किया खुलासा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और मेलिंडा फ्रेंच का हुआ तलाक, संपत्ति के बंटवारे पर नहीं किया खुलासा
Tue, 03 Aug 2021 03:22 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:22 PM IST
सार
बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच अब आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। संपत्ति समझौते के किसी भी विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Bill Gates and Melinda
- फोटो : facebook/ONE Liberia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच का औपचारिक रूप से तलाक हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एलान के तीन महीने बाद तलाक को अंतिम रूप दे दिया गया। तीन मई को तलाक के लिए अर्जी दी गई थी। साल 1993 में उन्होंने सगाई की थी और 1994 में नए साल के दिन दोनों ने हवाई द्वीप में शादी कर ली थी। अरबपतियों की बात करें, तो बिल गेट्स से पहले अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मैकेंजी बेजोस ने 2019 में तलाक लिया था। मालूम हो कि बिल गेट्स 152 अरब डॉलर के मालिक हैं।
विज्ञापन
कैसा होगा संपत्ति का बंटवारा?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन के सिएटल में किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर किए गए आदेश में संपत्ति समझौते के किसी भी विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। अदालत ने उनके तलाक में संपत्ति, धन या पति-पत्नी का फैसला भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
दो दशकों में खर्च किया 50 अरब डॉलर से अधिक पैसा
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने सराहनीय काम के लिए जाना जाता है। इस फाउंडेशन ने गरीबी और बीमारी से निपटने के लिए दो दशकों से अधिक समय में 50 अरब डॉलर से अधिक पैसा खर्च किया है। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए दोनों ने 1.75 अरब डॉलर देने का वादा किया था।
विज्ञापन
चैरिटेबल फाउंडेशन में एक साथ करेंगे काम
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल और मेलिंडा की मुलाकात कंपनी में ही हुई थी। मेलिंडा 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं, तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ साल तक प्रेम संबंधों में रहने के बाद दोनों ने 1994 में हवाई में विवाह कर लिया था। दंपति के तीन बच्चे हैं। संस्था ने एक बयान में कहा था कि दोनों इसके सह-अध्यक्ष और न्यासी बने रहेंगे और दोनों के बीच तलाक होने की वजह से संगठन में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। दोनों अपने चैरिटेबल फाउंडेशन में एक साथ काम करना जारी रखेंगे।
पहले ट्विटर पर एक संयुक्त बयान में दोनों ने कहा था कि, 'काफी सोच-विचार करने और अपने संबंधों पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से अधिक समय से वे एक संस्था चला रहे हैं जो दुनिया भर में लोगों को स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए काम करती है। बयान में उन्होंने कहा, 'हमारा यही मानना है कि इस मिशन में और संस्था में हम साथ काम करते रहेंगे। लेकिन जीवन के अगले पड़ाव में दंपति के रूप में हम एक साथ नहीं रह सकते हैं।