{"_id":"61dade53ad16e75ddd562722","slug":"microsoft-ceo-satya-nadella-invests-in-groww-and-will-be-advisor-of-indian-online-investment-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satya Nadela: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इस भारतीय कंपनी में किया निवेश, सलाहकार भी बनेंगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Satya Nadela: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इस भारतीय कंपनी में किया निवेश, सलाहकार भी बनेंगे
Sun, 09 Jan 2022 06:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 06:38 PM IST
सार
भारतीय ऑनलाइन निवेश कंपनी 'ग्रो' को नए निवेशक और सलाहकार के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का साथ मिला है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रौद्योगिकी जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने भारतीय ऑनलाइन निवेश कंपनी ग्रो (Groww) में निवेश किया है। ग्रो के सीईओ ललित केशरे ने बताया कि नडेला कंपनी के साथ निवेशक और सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। हालांकि, उन्होंने ग्रो में कितना निवेश किया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
ग्रो के सह संस्थापक और सीईओ ललित केशरे शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा था कि ग्रो को एक निवेशक और सलाहकार के तौर पर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सीईओ मिला है। भारत में वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के हमारे अभियान में हम सत्या नडेला को साथ पाकर बहुत उत्साहित हैं।
2016 में हुई थी ग्रो की स्थापना, हासिल किया यूनिकॉर्न कंपनी का दर्जा
बेंगलुरु की इस निवेश कंपनी की स्थापना साल 2016 में की गई थी। यह अपनी वेबसाइट और एप के माध्यम से थोक निवेशकों को वित्तीय उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराती है। पिछले साल अप्रैल में ग्रो ने टाइगर ग्लोबल की अगुवाई में 8.3 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी और यूनिकॉर्न कंपनी का दर्जा हासिल किया था।
विज्ञापन
इसके बाद अगले छह महीनों के अंदर ग्रो ने वित्त पोषण के एक और दौर में हिस्सा लिया और 25.1 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इसके बाद कंपनी का मूल्य करीब तीन गुना बढ़ कर तीन अरब डॉलर (लगभग 22,500 करोड़ रुपये) हो गया था। एक यूनिकॉर्न कंपनी वह होती है जिसकी कीमत एक अरब डॉलर से अधिक होती है।
अपने यूजर्स को यह सुविधाएं उपलब्ध कराती है ऑनलाइन कंपनी 'ग्रो'
बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए काम करने वाले ललित केशरे, हर्ष जैन, नीरज सिंह और ईशान बंसल ने 2016 में 'ग्रो' की स्थापना की थी। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर म्यूचुअल फंड, स्टॉक, ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और आईपीओ (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) में सीधे निवेश कर सकते हैं।