फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Metro Brands issue: Footwear company is bringing 250 crore IPO, know what is the whole plan

मेट्रो ब्रांड्स का इश्यू : फुटवियर कंपनी ला रही 250 करोड़ का आईपीओ, राकेश झुनझुनवाला का भी है निवेश

Sat, 21 Aug 2021 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 08:24 PM IST
सार

मेट्रो ब्रांड्स का पहला पब्लिक इश्यू जल्द आ सकता है। कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी में दस्तावेज जमा करा दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Metro Brands issue: Footwear company is bringing 250 crore IPO, know what is the whole plan
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के फुटवियर क्षेत्र की रिटेलर कंपनी मेट्रो ब्रांड्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।  मेट्रो ब्रांड्स में ख्यात निवेशक राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश है।

विज्ञापन


कंपनी की योजना के मुताबिक वह आईपीओ में 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 2.19 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे। इसमें प्रमोटर और मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें 21,900,100 इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है। ओएफएस के हिस्से के रूप में शेयरधारक 13,195,000 इक्विटी शेयरों को बेचेंगे। प्रमोटर 8,697,000 इक्विटी शेयर बेचेंगे और प्रमोटर समूह 8,100 इक्विटी शेयर बेचेंगे।
विज्ञापन


नए स्टोर खोलने में होगा फंड का इस्तेमाल
आईपीओ से मिलने वाली राशि से कंपनी मेट्रो, मोची, वॉकवे और क्रोक्स ब्रांड के नए रिटेल स्टोर खोलेगी। कंपनी में राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश है। फुटवियर कंपनी हर वर्ग के हिसाब से जूते-चप्पल तैयार करती है। मेट्रो ब्रांड्स की शुरुआत 1955 में मुंबई से हुई थी। यहीं उसने पहला रिटेल स्टोर खोला था। अब तक कंपनी देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 134 शहरों में अपने 586 स्टोर्स खोल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed