Meta Results: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के नतीजे वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से बेहतर, शेयरों में आया उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों को राहत मिली है। कंपनी के लाभ और राजस्व दोनों के परिणाम वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से मामूली रूप से पार कर गए हैं। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है। मेटा ने यह भी बताया कि उसके प्रमुख प्लेटफॉर्म फेसबुक के मासिक उपयोगकर्ता 3 बिलियन के करीब पहुंच गए हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को बताया कि उसने जनवरी-मार्च की अवधि में 5.71 अरब डालर यानी हर शेयर पर 2.20 डॉलर की कमाई की। हालांकि यह कमाई एक साल पहले के 7.47 अरब डॉलर यानी प्रति शेयर 2.72 डॉलर से कम है।
कंपनी की आय तीन प्रतिशत बढ़कर 28.65 अरब डॉलर हुई
मेटा के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की आय तीन प्रतिशत बढ़कर 27.91 अरब डॉलर से बढ़कर 28.65 अरब डॉलर पर पहुंच गई। फैक्टसेट के एक सर्वेक्षण के अनुसार एनालिस्ट औसतन 27.67 अरब डॉलर के राजस्व की उम्मीद कर रहे थे। मेटा ने कहा कि उसने 2022 में पहली बार घोषित छंटनी कार्यक्रम को काफी हद तक पूरा कर लिया है। इसने मार्च में छंटनी के दूसरे दौर की घोषणा की थी। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित कंपनी के शेयर की कीमत 18 डॉलर बढ़ गए हैं।
मेटा के यूजर बेस में भी मजबूत इजाफा हुआ
हाल की तिमाहियों की तुलना में मेटा के यूजर बेस में मजबूत वृद्धि हुई हे। मेटा के ऐप्स पर मासिक सक्रिय लोगों की संख्या पिछले वर्ष से 5% बढ़कर 3.8 बिलियन से अधिक हो गई और फेसबुक दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता 4% बढ़कर 2 बिलियन से अधिक हो गए है। जुकरबर्ग ने बुधवार को एक बयान में कहा, "पिछली तिमाही हमारे लिए अच्छी रही और हमारा समुदाय लगातार बढ़ रहा है।" हम अधिक कुशल भी बन रहे हैं ताकि हम तेजी से बेहतर उत्पादों का निर्माण कर सकें और खुद को मजबूत स्थिति में रख सकें। पर मेटा को अभी और बहुत कुछ हासिल करना है।
मेटा का मुनाफा एक चौथाई घटकर 5.7 बिलियन डॉलर पर पहुंचा
कंपनी ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मुनाफा लगभग एक चौथाई घटकर 5.7 बिलियन डॉलर हो गया। प्रति विज्ञापन की कीमत जो कंपनी के मुख्य डिजिटल विज्ञापन व्यवसाय का संकेतक है, वह भी एक साल पहले की तुलना में 17% कम हो गई।