फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meenakashi Lekhi Chile visit update discusses trade investment with Chilean business delegation

मीनाक्षी लेखी का चिली दौरा: व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग और निवेश के अवसरों पर चर्चा

Thu, 05 May 2022 01:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 05 May 2022 01:01 PM IST
सार

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि चिली के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत बेहद अच्छी रही। इस दौरान व्यापार और वाणिज्य, निवेश के अवसरों में हमारे बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई। बयान में कहा गया कि चिली की कंपनियों के लिए भारत के साथ व्यापार करना लाभकारी होगा। 

विज्ञापन
Meenakashi Lekhi Chile visit update discusses trade investment with Chilean business delegation
मीनाक्षी लेखी का चिली दौरा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी इन दिनों दक्षिण अमेरिका की आठ दिवसीय यात्रा पर है और इस दौरान उन्होंने चिली का दौरा किया। यहां उन्होंने चिली के व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग और निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा इस मुलाकात की जानकारी ट्विटर पर दी गई। इसमें कहा गया कि चिली के व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत बेहद अच्छी रही, इसे आयोजित करने के लिए चिली उद्योग संघ के अध्यक्ष रिचर्ड वॉन एपेन को धन्यवाद। व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापार और वाणिज्य, निवेश के अवसरों में हमारे बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई। बयान में कहा गया कि चिली की कंपनियों के लिए भारत के साथ व्यापार करना लाभकारी होगा। 
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी ने चिली की संसद का भी दौरा किया और संसदीय सत्र में भाग भी लिया। MoS ने चैंबर ऑफ डेप्युटीज (चिली संसद में निचला सदन) के अध्यक्ष राउल सोटो डिपुटाडो के साथ भी कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों ने भारत और चिली के बीच बढ़ती साझेदारी पर गहन बातचीत की। इस बीच लेखी ने भारत-चिली संसदीय मैत्री समूह की अध्यक्ष, संसद सदस्य सिकार्डिनी से भी मुलाकात की और उनके बीच महिला सशक्तिकरण और बच्चों की देखभाल को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बता दें कि मीनाक्षी लेखी 28 अप्रैल से पनामा, होंडुरास और चिली की आधिकारिक यात्रा पर हैं और यह यात्रा आज समाप्त होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed