फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MDR on UPI Transactions: No Burden on Consumers, Government Clarifies

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क: उपभोक्ताओं को नहीं लगेगा 0.4 शुल्क का झटका, जानिए सरकार क्या कह रही

Thu, 24 Sep 2026 09:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 24 Sep 2026 09:09 PM IST
सार

यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर शुल्क को लेकर सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। 2000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 फीसदी शुल्क उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। बैंक गलतफहमियां दूर करेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
MDR on UPI Transactions: No Burden on Consumers, Government Clarifies
यूपीआई चार शुल्क से किसका फायदा और किसका नुकसान? - फोटो : amarujala.com

विस्तार

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाली यूपीआई प्रणाली से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले पर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 फीसदी का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लागू किया गया है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह शुल्क उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों का कहना है कि बैंक व्यापारियों पर नजर रखेंगे ताकि एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) का बोझ उपभोक्ताओं पर न पड़े। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) एक तंत्र बनाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यूपीआई पर एमडीआर का बोझ उपभोक्ताओं पर न पड़े।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय यूपीआई मुद्दे पर आईबीए (इंडियन बैंक्स एसोसिएशन) के साथ बैठक करेगा। वित्त मंत्रालय एमडीआर मुद्दे पर व्यापारियों और सीएआईटी (अखिल भारतीय व्यापारी संघ) के साथ भी बैठक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबीए उपभोक्ताओं में जागरूकता फैलाने के लिए हर क्षेत्रीय भाषा में एक व्याख्यात्मक अभियान शुरू करेगी। जीएसटी परिषद द्वारा एमडीआर पर जीएसटी के संबंध में अपना मत प्रस्तुत करने की संभावना है।

सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह कदम यूपीआई परिवेश को मजबूत करने और उसके रखरखाव के लिए उठाया गया है। बैंकों को इस संबंध में फैली गलतफहमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने साफ किया कि एमडीआर से मिलने वाला एक भी पैसा सरकार के पास नहीं जाएगा। यह शुल्क सीधे यूपीआई परिवेश के हितधारकों के साथ साझा किया जाएगा। इसमें वे बैंक भी शामिल होंगे जो यूपीआई सेवाओं को संचालित करते हैं। 

यह व्यवस्था डिजिटल भुगतान को और अधिक सुलभ बनाने में मदद करेगी। इसका उद्देश्य यूपीआई प्रणाली के संचालन लागत को कवर करना है। सरकार चाहती है कि डिजिटल लेनदेन बिना किसी बाधा के जारी रहे।

क्या उपभोक्ताओं पर पड़ेगा एमडीआर का बोझ?

सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर लगने वाला 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क उपभोक्ताओं से नहीं वसूला जाएगा। यह शुल्क केवल उन व्यापारियों पर लागू होगा जो यूपीआई के माध्यम से बड़ी राशि का भुगतान स्वीकार करते हैं। बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस संबंध में उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच फैली गलतफहमियों को दूर करें। इसका मतलब है कि आम लोगों के लिए यूपीआई लेनदेन पहले की तरह ही मुफ्त रहेगा।

एमडीआर का पैसा किसे मिलेगा?

एमडीआर शुल्क से मिलने वाला पैसा सरकार के खजाने में नहीं जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह राशि यूपीाआई इकोसिस्टम परिवेश के विभिन्न भागीदारों के बीच साझा की जाएगी। इसमें वे बैंक शामिल हैं जो लेनदेन को संसाधित करते हैं और यूपीआई बुनियादी ढांचे को बनाए रखते हैं। यह शुल्क यूपीआई प्रणाली के विकास और उसके सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed