फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   many Domestic flights cancelled no clear information shared with passengers regarding refund

रद्द हुईं कई घरेलू उड़ानें, यात्री परेशान, कैसे मिलेगा रिफंड?

Tue, 26 May 2020 03:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 26 May 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
many Domestic flights cancelled no clear information shared with passengers regarding refund
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : Delhi International Airport

देश में करीब दो महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं को 25 मई 2020 से बहाल कर दिया गया। तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रौनक देखी गई। हालांकि कई यात्रियों की खुशी तब मायूसी में तब्दील हो गई, जब उन्हें हवाई अड्डे पर पता चला कि उनकी फ्लाइट रद्द हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक पहले ही दिन राज्यों के प्रतिबंधों की वजह से करीब 630 उड़ानों को रद्द किया गया। ऐसे में कई यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा और रिफंड को लेकर वे चिंतित हैं।

विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय ने पहले रिफंड को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी के तहत कहा गया कि अगर किसी यात्री ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए टिकट बुक कराया है और उड़ान रद्द होती है तो एयरलाइंस उन्हें फुल रिफंड देगी।
विज्ञापन


यह रिफंड केवल उन्हीं टिकटों पर होगा, जिन्हें 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच में बुक किया गया होगा। लेकिन कुछ कंपनियों ने उन्हें रिफंड देने के बजाय उनकी टिकट को क्रेडिट शेल में डालने की बात कही थी। अब चौथे चरण में हवाई टिकट रद्द होने पर रिफंड को लेकर यात्री परेशान हैं। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने इसे लेकर शिकायत की है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हाल में इसे लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ओमर ने ट्वीट पर बताया कि उन्होंने गोआईबीबो के जरिए 27 मई के लिए टिकट बुक की थी। लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई। उन्हें रिफंड या क्रेडिट शेल की कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही गोआईबीबो उन्हें रिफंड की कोई जानकारी दे रहा है। 
 

एक अन्य यात्री पैडी ने ट्वीट किया कि उन्होंने दो दिन के लिए दो टिकटें बुक की थीं, जो इंडिगो द्वारा कैंसिल हो गई हैं। इसके लिए रिफंड नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इसके लिए कदम उठाने का आग्रह किया। 
 

दूसरी बार टिकट का पैसा ब्लॉक- यात्री सुधांशु पांडे 
सुधांशु पांडे ने मुंबई से दिल्ली के लिए सुबह आठ बजे की टिकट बुक की थी। उन्होंने बताया कि वे 6.30 बजे चेक इन के लिए पहुंच गए थे। तब उन्हें पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। उन्होंने एयरपोर्ट आने के लिए तीन कैब भी बुक की थीं, ताकि समय पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। सुधांशु के अनुसार दूसरी बार उनके टिकट का पैसा ब्लॉक हो गया।

सिर्फ एक रिफंड फॉर्म दे दिया गया- यात्री दीपेश गुरुंग
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्री रिफंड के लिए बेहद परेशान हैं। मार्च में वियतनाम से लौटे दीपेश गुरुंग को दार्जिलिंग जाना था। उनकी बागडोगरा के लिए सुबह फ्लाइट थी, जो कैंसल हो गई। उन्होंने कहा कि सबसे बुरा ये है कि एयरलाइन इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रही कि फ्लाइट कब उड़ान भरेगी। सिर्फ एक रिफंड फॉर्म हमें दे दिया गया है। 

ईद के दिन दिल्ली में फंसे हुए 27 वर्षीय युवा कारोबारी शकील अहमद अपने घर इंदौर जाकर, अब्बू-अम्मी को सरप्राइज देना चाहते थे, उनकी ईद की खुशियां बढ़ना चाहते थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका दिल टूट गया। तड़के 5:30 बजे दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट रद्द की जा चुकी थी। एयरपोर्ट पर काफी जांच-पड़ताल करने के बाद उन्हें इस बाबत पता लगा। न तो एसएमएस आया और न ही ऑनलाइन इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed