फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Management of Mumbai International Airport now in the hands of Adani Airport Holdings, GVK Group out

नियंत्रण: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रबंधन अब अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के हाथ में, जीवीके समूह बाहर

Tue, 13 Jul 2021 09:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 13 Jul 2021 09:59 PM IST
सार

जीवीके समूह का अब मुंबई एयरपोर्ट पर प्रबंधन से नियंत्रण खत्म हो गया है। देश के इस दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट का प्रबंधन अब अडाणी समूह की कंपनी के पास चला गया है। 
 

विज्ञापन
Management of Mumbai International Airport now in the hands of Adani Airport Holdings, GVK Group out
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : self

विस्तार

अडाणी एंटरप्राइजेस लि. के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लि. (AAHL) ने अब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि.(एमआईएएल) का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया। अब तक इस एयरपोर्ट का संचालन जीवीके समूह द्वारा किया जाता था। 

विज्ञापन


मंगलवार को हुई एमआईएएल के निदेशक मंडल की बैठक में प्रबंधन एएएचएल को सौंपने का निर्णय लिया गया। इसे भारत सरकार, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (सिडको) व महाराष्ट्र सरकार की पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। 
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट यात्री और कार्गो यातायात दोनों दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। अपने प्रबंधन और विकास पोर्टफोलियो में आठ हवाई अड्डों के साथ, एएएचएल अब भारत की सबसे बड़ी हवाई अड्डा अधोसंरचना कंपनी बन गई है। यह 25 प्रतिशत हवाई अड्डों का प्रबंधन करेगी। एमआईएएल के जुड़ने के बाद एएएचएल अब भारत के 33 फीसदी एयर कार्गो ट्रैफिक को भी नियंत्रित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएएचएल अगले महीने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण शुरू करेगी। अगले 90 दिनों में वित्तीय समापन पूरा हो जाएगा और 2024 में नया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चालू हो जाएगा। एएएचएल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दुनिया एक अभूतपूर्व संकट से बाहर निकल रही है, भारत और बाकी दुनिया में महामारी के बाद की हवाई यात्रा की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को उम्मीद है कि 2022 तक वैश्विक यात्री यातायात पूर्व-कोविड स्तर के 88% तक और 2023 में पूर्व-कोविड स्तर से अधिक हो जाएगा।

भारत बनेगा तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार

भारत के 2024 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने के साथ, अडाणी समूह के छह हवाई अड्डों के मौजूदा पोर्टफोलियो में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को शामिल करना और
इसके बाद ग्रीनफील्ड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का संचालन एक उपलब्धि होगी। 

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने इस मौके पर कहा 'हमारी हवाई अड्डे के विस्तार की रणनीति का उद्देश्य हमारे देश के टियर 1 शहरों को हब और स्पोक मॉडल में टियर 2 और टियर 3 शहरों के साथ जोड़ने में मदद करना है। यह भारत के शहरी-ग्रामीण विभाजन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक समानता को सक्षम करने के लिए मौलिक है। हमारे हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे से हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 



इन एयरपोर्ट का संचालन करती है एएएचएल
अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एयरपोर्ट्स वर्तमान में छह हवाई अड्डों-अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरू, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम का संचालन करती है। उसे ये एयरपोर्ट भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण द्वारा निकाले गए वैश्विक टेंडर के जरिए 50 साल तक संचालन के लिए मिले हैं। मुंबई एयरपोर्ट मंगलवार से उसके हाथ में आया है और नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण वह शुरू करने जा रही है। इस तरह कंपनी के पास कुल आठ एयरपोर्ट होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed