{"_id":"5f48d05d8ebc3e17665f4a5d","slug":"luxury-indian-resort-turned-swimming-pool-into-fish-farm-during-coronavirus-to-cope-up-with-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में स्विमिंग पूल को मछली पालन केंद्र बनाकर संकट को अवसर में बदला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना काल में स्विमिंग पूल को मछली पालन केंद्र बनाकर संकट को अवसर में बदला
Fri, 28 Aug 2020 03:07 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 28 Aug 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
केरल का अवेडा रिसॉर्ट
- फोटो : अवेडा रिसॉर्ट की आधिकारिक वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया, जिसका लोगों के कारोबार पर सीधा असर पड़ा। लेकिन इस संकट के समय को लोगों ने अवसर में बदला और कमाई के नए तरीके निकाले। इसका एक उदाहरण है तिरुवनंतपुरम का एक लग्जरी रिसॉर्ट, जो कोरोना के बाद से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा था। लेकिन बदलती परिस्थितियों को देखते हुए स्विमिंग पूल को मछली फार्म में बदल दिया है।
विज्ञापन
विदेशी लोगों से भरा रहता था कभी यह रिसॉर्ट केरल राज्य में है। अवेडा रिसॉर्ट में 150 मीटर का पूल एक समय में विदेशी पर्यटकों से भरा रहता था। लेकिन अब चूंकि लॉकडाउन की वजह से पर्यटन बंद था, तो यहां हजारों मछलियां तैर रही हैं।
विज्ञापन
स्विमिंग पूल का वैकल्पिक उपयोग करने के लिए यहां मछली पालन शुरू किया गया। इस संदर्भ में अवेडा के महाप्रबंधक ज्योतिष सुरेंद्रन ने एएफपी को बताया कि, जून में उनकी शून्य कमाई हुई, इसलिए उन्होंने लगभग 16,000 दो महीने की मोती की छाप वाली मछलियों को पूल में रखा। इस मछली को पूर्ण आकार तक पहुंचने में आठ माह लगते हैं।
विज्ञापन
आगे सुरेंद्रन ने कहा कि, स्विमिंग पूल में मछलियों के वजन में चार टन होने का अनुमान लगाया गया है। बाजार में उनकी कीमत 40,000 डॉलर यानी करीब 29 लाख रुपये हो सकती है। होटल मालिकों को लगता था कि मछली का कारोबार कोरोना के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन सुरेंद्रन को भरोसा था कि इस पैसे से रिसॉर्ट के बाकी बिल कवर हो सकेंगे।