फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC Stock price hits news low lable Mcap dips below 5 lakh crore news in hindi

LIC Share: एलआईसी के शेयरों को आखिर क्या हुआ? जोरदार गिरावट के बीच घटकर यहां पहुंची कंपनी की वैल्यू

Mon, 06 Jun 2022 12:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Jun 2022 12:42 PM IST
सार

शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद से अब तक एलआईसी के शेयरों में जारी लगातार गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप और भी घटकर पांच लाख करोड़ रुपये के नीचे पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 4.97 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था। 

विज्ञापन
LIC Stock price hits news low lable Mcap dips below 5 lakh crore news in hindi
lic new - फोटो : istock

विस्तार

देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में लिस्टिंग के बाद जो गिरावट शुरू हुई, वह अब भी बदस्तूर जारी है। सप्ताह के पहले दिन कंपनी के शेयर नए आल टाइम लो पर पहुंच गए। गौरतलब है कि एलआईसी के शेयर का अपर प्राइस बैंड 949 रुपये था, जिससे ये काफी अधिक टूट चुके हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को बाजार खुलने पर एनएसई पर कंपनी के शेयर 800.25 रुपये के लेवल पर थे, जो कि कुछ देर बाद ही 786.10 रुपये पर पहुंच गए। इसके साथ ही बीते दिनों जहां कंपनी से देश की छठी सबसे वैल्यूवल कंपनी होने का तमगा आईसीआईसीआई ने छीन लिया था। तो वहीं अब एलआईसी के शेयरों में जारी लगातार गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप और भी घटकर पांच लाख करोड़ रुपये के नीचे पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 4.97 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एलआईसी ने आईपीओ के जरिए बाजार से करीब 21000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसका आईपीओ चार मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और नौ मई को बंद हुआ था। इसके शेयरों की कीमत 902-949 रुपये निर्धारित की गई थी। लेकिन डिस्टकाउंट के बाद लिस्ट होने के बाद से ही इसके शेयरों में लगातार गिरावट आई और फिलहाल कंपनी के शेयरों का भाव अपने अपर प्राइस बैंड से 17 फीसदी तक नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed