फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO: This week the government may decide on the date, time to bring the issue by May 12

एलआईसी आईपीओ : इस हफ्ते सरकार तारीख पर ले सकती है फैसला, 12 मई तक इश्यू लाने का है समय

Fri, 22 Apr 2022 02:37 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 22 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

अधिकारियों का कहना है कि अभी की बाजार स्थितियों के आधार पर सरकार 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने का इरादा नहीं रखी है। एलआईसी के आईपीओ से सरकार को विनिवेश का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। 2022-23 के लिे 65,000 करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा गया है जो एक साल पहले की तुलना में 13.531 करोड़ रुपये ज्यादा है। 

विज्ञापन
LIC IPO: This week the government may decide on the date, time to bring the issue by May 12
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े इश्यू एलआईसी के आईपीओ की तारीख पर सरकार इस हफ्ते फैसला कर सकती है। 5 फीसदी या 31.6 करोड़ शेयर बेचने के लिए मार्च में इसके इश्यू को लाने की तैयारी थी, लेकिन यूक्रेन-रूस के संकट के चलते इसे टाल दिया गया था। सरकार के पास 12 मई तक का समय आईपीओ लाने के लिए है।

विज्ञापन


अगर उसके बाद वह इसे लाना चाहती तो सेबी के पास नए सिरे से मसौदा जमा कराना होगा, जिसमें एलआईसी का मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम भी शामिल करना होगा। हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि अभी यह फैसला लेना मुश्किल है कि खुदरा और घरेलू निवेशकों की मांग के आधार पर इश्यू लाया जाए या फिर विदेशी निवेशकों की वापसी का इंतजार किया जाए। 

विज्ञापन


एंबेडेड वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपये
एलआईसी का एंबेडेड वैल्यू सितंबर तिमाही के आधार पर 5.4 लाख करोड़ रुपये था जबकि इसका बाजार मूल्यांकन इसकी तुलना में 2 से 3 गुना होगा। इस आधार पर बाजार मूल्यांकन 11 से 15 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। जानकारों का मानना है कि अगर आईपीओ इस समय नहीं आया तो फिर इसे अगस्त-सितंबर तक टाला जा सकता है क्योंकि तब तक मार्च के रिजल्ट के साथ नया मसौदा जमा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 फीसदी हिस्सा ही बेचने की योजना
अधिकारियों का कहना है कि अभी की बाजार स्थितियों के आधार पर सरकार 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेचने का इरादा नहीं रखी है। एलआईसी के आईपीओ से सरकार को विनिवेश का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी। 2022-23 के लिे 65,000 करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा गया है जो एक साल पहले की तुलना में 13.531 करोड़ रुपये ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed