फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO Latest News Update Last date of pan update with policy and open demat account last chance today

LIC IPO: आप भी करना चाहते हैं एलआईसी आईपीओ में निवेश तो तुरंत करें ये जरूरी काम, आज आखिरी मौका

Mon, 28 Feb 2022 09:58 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Feb 2022 09:58 AM IST
सार

LIC IPO Latest News Update: देश का सबसे बड़ा एलआईसी का आईपीओ मार्च में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। अगर आप भी इसमें निवेश का मन बना रहे हैं तो आपको अपने खाते से पैन कार्ड का जोड़ना सबसे जरूरी है। इसके अलावा आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। ये दोनों काम निपटाने के लिए आज आखिरी मौका है, अगर आप इन कामों को नहीं कर पाते तो आईपीओ में भाग नहीं ले सकेंगे। 
 

विज्ञापन
LIC IPO Latest News Update Last date of pan update with policy and open demat account last chance today
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ मार्च में पेश किए जाने की तैयारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसे 11 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप भी इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए दो जरूरी काम करना आवश्यक है और इनके लिए आज ही का दिन बचा है। इसके बिना आप आवेदन नहीं कर पाएंगे। आइए जानते हैं क्या हैं ये जरूरी काम।  

विज्ञापन


आज कर सकते हैं पैन कार्ड अपडेट
गौरतलब है कि एलआईसी की ओर से पेश किया जाने वाला आईपीओ देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इसको लेकर निवेशकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इसमें आवेदन करने के लिए आपको अपने खाते से पैन कार्ड अपडेट करना बेहद जरूरी है। इसके बिना आप आईपीओ में निवेश नहीं कर पाएंगे। बीमा दिग्गज ने इसके लिए 28 फरवरी की तारीख निर्धारित की थी। इसके लिए कंपनी की ओर से कई रिमांडर भी भेजे गए। सिर्फ एक महीने के भीतर ही 60 से 70 लाख पॉलिसी धारकों ने पैन कार्ड अपडेट किया है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं किया है तो आज ही इसे पूरा कर लें नहीं तो आप आवेदन के पात्र नहीं होंगे। 
विज्ञापन


डीमैट अकाउंट होना सबसे जरूरी
किसी भी आईपीओ के लिए आवेदन करने या शेयरों की खरीद और बिक्री के लिए डीमैट होना जरूरी है। भारत में दो डिपॉजिटरीज एनएसडीएल और सीडीएसएल हैं। इनमें से किसी के साथ भी डीमैट अकाउंट खोला जा सकता है। अगर किसी पॉलिसी धारक के पास पहले से ही डीमैट अकाउंट है तो उसे नया खुलवाने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपके पास डीमैट अकाउंट नहीं है तो फिर आप एलआईसी के आईपीओ में आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए भी आज आखिरी मौका है यानी 28 फरवरी तक जिसका डीमैट अकाउंट खुल चुका है वो आवेदन का पात्र है। अगर आपने अब तक डीमैट अकाउंट नहीं खुलवाया है तो आज ही सब काम छोड़कर इसे खुलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों-पॉलिसी धारकों का हिस्सा रिजर्व
गौरतलब है कि एलआईसी के आईपीओ में 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसी धारकों के लिए रिजर्व रखा जा सकता है, जबकि पांच फीसदी हिस्सा कंपनी के कर्मचारियों के रिजर्व रखा जा सकता है। बता दें कि बाजार नियामक सेबी के पास जमा कराए गए एलआईसी के मसौदा दस्तावेज (डीआरएचपी) के मुताबिक, साफ तौर पर कहा गया है कि अगर पॉलिसी धारक 28 फरवरी 2022 तक अपना पैन अपडेट नहीं कराता है तो वह उसके आईपीओ में भाग लेने के लिए हकदार नहीं होगा। एलआईसी के 26 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 3.16 करोड़ शेयर रिजर्व रखे गए हैं।

35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टों के लिए
एलआईसी के आईपीओ का इसका कुल 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए है। यानी पॉलिसीहोल्डर अधिकतम चार लाख रुपये तक के शेयरों के लिए बोली लगा सकता है। वह पॉलिसीहोल्डर और रिटेल कैटगरी में बोली लगा सकता है। अगर दोनों आवेदन एक ही डीमैट अकाउंट से किए जाते हैं, तब भी यह वैध माना जाएगा। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए कोई लॉकइन पीरियड नहीं होगा और वे लिस्टिंग के दिन ही शेयर बेच सकते हैं।

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल आईपीओ
एलआईसी का ये आईपीओ अब तक सबसे बड़ा आईपीओ होगा। सेबी में सौंपे गए डीआरएपी के अनुसार, एलआईसी का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें सरकार अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी के अंतर्गत 31.6 करोड़ शेयर जारी करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिसाब से कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपये होगी। अमूमन किसी बीमा कंपनी का मार्केट कैप इस वैल्यू का चार गुना होता है। इस हिसाब से देखें तो एलआईसी की मार्केट वैल्यू 288 अरब डॉलर यानी करीब 22 लाख करोड़ रुपये होगी और एलआईसी देश की सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी बन जाएगी। 


20 फीसदी एफडीआई को मंजूरी
बीते शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में एलआईसी आईपीओ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया था। दरअसल, आईपीओ-बाउंड एलआईसी में एफडीआई की अनुमति दे दी गई। बैठक में एलआईसी में ऑटोमेटिक रूट से 20 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी पर मुहर लगाई गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब एलआईसी के प्रस्तावित आईपीओ में विदेशी निवेश का रास्ता खुल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed