फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Layoffs PayPal to lay off 2,500 employees UPS to lay off 12,000 jobs

Layoffs: पेपाल 2,500 कर्मचारियों को निकालेगी बाहर, यूपीएस 12 हजार नौकरियों की करेगी छंटनी

Thu, 01 Feb 2024 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 07:19 AM IST
सार

घरेलू आईटी कंपनी विप्रो 100 लोगों को निकालने की योजना शुरू कर दी है। पेपाल के सीईओ एलेक्स क्रिस ने कहा, कारोबार को सही आकार देने के लिए इस साल करीब 9 फीसदी कर्मचारियों को निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
Layoffs PayPal to lay off 2,500 employees UPS to lay off 12,000 jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भुगतान सेवा देने वाली पेपाल होल्डिंग्स इस साल लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। जबकि यूनाइटेड पार्सल सर्विस इंक (यूपीएस) 12,000 लोगों यानी करीब 2.5 फीसदी की छंटनी कर सकती है। घरेलू आईटी कंपनी विप्रो 100 लोगों को निकालने की योजना शुरू कर दी है। पेपाल के सीईओ एलेक्स क्रिस ने कहा, कारोबार को सही आकार देने के लिए इस साल करीब 9 फीसदी कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। हमें तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ने और लाभदायक विकास के लिए ऐसा करना पड़ रहा है। हम उन क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेंगे जो हमारी वृद्धि में तेजी ला सकते हैं।

विज्ञापन


टेक कंपनी सेल्सफोर्स ने भी 700 कर्मचारियों (एक फीसदी) को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। कंपनी ने 2023 में 10 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया था। 50,875 कर्मचारी घटे 4 आईटी कंपनियों के दिसंबर तिमाही के अंत तक चार प्रमुख आईटी कंपनियों टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल के कर्मचारियों की संख्या में 50,875 की कमी आई थी।  
विज्ञापन


मार्जिन सुधारने पर विप्रो का जोर
विप्रो मार्जिन में सुधार करने के के लिए मध्य स्तरीय सैकड़ों कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है। इस महीने की शुरुआत में कर्मियों को सूचना देनी शुरू कर दी गई है। चार प्रमुख आईटी कंपनियों में विप्रो का मार्जिन सबसे कम है। सूत्रों ने कहा, बदलते बाजार परिवेश के अनुरूप अपने कारोबार और प्रतिभा को बनाए रखना कंपनी की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनाफे पर असर से यूपीएस ने लिया फैसला
यूपीएस के सीईओ कैरोल टोम ने बताया, पिछला साल कठिन और निराशाजनक रहा। सभी कारोबारी सेगमेंट में वॉल्यूम, राजस्व और परिचालन लाभ में गिरावट आई है। अब कंपनी का लक्ष्य लागत में एक अरब डॉलर की कटौती का है। कंपनी के पूरे साल का राजस्व 92 अरब डॉलर से 94.5 अरब डॉलर के बीच रहेगा। कंपनी का तिमाही राजस्व एक साल पहले के 27 अरब डॉलर से गिरकर 24.9 अरब डॉलर रह गया है। अधिकारियों ने कहा कि भले ही व्यवसाय ठीक हो जाए, फिर भी वापस इन पदों पर भर्ती नहीं होगी। कंपनी 2015 में खरीदे गए ट्रक लोड ब्रोकरेज व्यवसाय कोयोट को भी बेचना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed