{"_id":"6596033917ee2194b7009ad3","slug":"knight-frank-india-report-house-sales-at-10-year-high-more-than-3-29-lakh-sold-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: मकान बिक्री 10 साल के शीर्ष पर, 3.29 लाख से ज्यादा बिके, 50 लाख तक के घरों की बिक्री 16 प्रतिशत घटी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: मकान बिक्री 10 साल के शीर्ष पर, 3.29 लाख से ज्यादा बिके, 50 लाख तक के घरों की बिक्री 16 प्रतिशत घटी
Thu, 04 Jan 2024 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:30 AM IST
सार
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश के आठ प्रमुख शहरों में कुल 3,29,097 मकान बिके थे। यह आंकड़ा 2022 में बिके 3,12,66 मकानों की तुलना में 5 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
House sales 10 year high
- फोटो : House sales 10 year high
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीमतों में उछाल के बावजूद लग्जरी आवास की मजबूत मांग के दम पर 2023 में मकानों की बिक्री 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल देश के आठ प्रमुख शहरों में कुल 3,29,097 मकान बिके थे। यह आंकड़ा 2022 में बिके 3,12,66 मकानों की तुलना में 5 फीसदी अधिक है। एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 2023 में बढ़कर 34 फीसदी पहुंच गई। 2022 में 27 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 3 फीसदी उछाल
शहर बिक्री तेजी
मुंबई 86,871 02 फीसदी
दिल्ली-एनसीआर 60,002 03 फीसदी
बंगलूरू 54,046 01 फीसदी
पुणे 49,266 13 फीसदी
चेन्नई 14,920 05 फीसदी
हैदराबाद 32,880 06 फीसदी
कोलकाता 14,999 16 फीसदी
अहमदाबाद 16,113 15 फीसदी
50 लाख तक के घरों की बिक्री 16% घटी
आठ प्रमुख शहरों में पिछले साल 50 लाख कीमत तक के मकानों की बिक्री 16 फीसदी घटकर 98,000 इकाई रह गई। 50 लाख तक कीमत के मकानों की आपूर्ति भी करीब 20 फीसदी घटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 लाख व उससे कम कीमत वाले मकानों की बिक्री 2022 के 1,17,131 से घटकर 2023 में 97,983 इकाई रह गई। 2023 में मकानों की कुल बिक्री में किफायती आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी घटकर 30 फीसदी रह गई। 2022 में यह हिस्सेदारी 37 फीसदी और 2018 में 54 फीसदी रही थी।
विज्ञापन