फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala gold smuggling case: ED seizes assets worth Rs 1.13 crore, gold after fresh searches

Gold Smuggling Case: ईडी ने 1.13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, करीब 28 लाख का सोना भी मिला

Mon, 17 Apr 2023 10:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Apr 2023 10:01 PM IST
सार

Gold Smuggling Case: एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान सामजू टीएम ने स्वीकार किया था कि उसने तस्कर मोहम्मद शफी से 4,500 ग्राम तस्करी का सोना खरीदा था। इसे बाद में उसके ससुर की दुकान के माध्यम से ग्राहकों को बेचा गया था।

विज्ञापन
Kerala gold smuggling case: ED seizes assets worth Rs 1.13 crore, gold after fresh searches
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने केरल में सोने की कथित तस्करी के सिलसिले में हाल की तलाशी के बाद 1.13 करोड़ रुपये की संपत्ति, 27.65 लाख रुपये का सोना जब्त किया है। संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि केरल और तमिलनाडु में चार परिसरों पर 13 अप्रैल को छापे मारे गए थे और ये परिसर केजीएन बुलियन के मालिक नंदू उर्फ नंदगोपाल, सामजू टीएम और उनके ससुर शमसुधीन के थे। इसमें कहा गया है कि इन छापों के दौरान 1.13 करोड़ रुपये की सात अचल संपत्तियां और 27.65 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया और जब्त किया गया। 

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान सामजू टीएम ने स्वीकार किया था कि उसने तस्कर मोहम्मद शफी से 4,500 ग्राम तस्करी का सोना खरीदा था। इसे बाद में उसके ससुर की दुकान के माध्यम से ग्राहकों को बेचा गया था। ईडी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सीमा शुल्क विभाग पांच जुलाई, 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर यूएई वाणिज्य दूतावास के राजनयिक के सामान से लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के 30.24 किलोग्राम सोने की जब्ती के मामले में पूरे रैकेट की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


ईडी ने इस मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरित पीएस (केरल में यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी) और संदीप नायर के अलावा आईएएस अधिकारी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया, जिसके बाद एक पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed