{"_id":"65b74af158cbde6ab70262b7","slug":"kerala-ed-raids-in-kannur-urban-nidhi-fraud-case-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: ईडी ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड से जुड़े धनशोधन मामले में की छापेमारी, धोखाधड़ी का है आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Kerala: ईडी ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड से जुड़े धनशोधन मामले में की छापेमारी, धोखाधड़ी का है आरोप
Mon, 29 Jan 2024 12:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:21 PM IST
सार
Kerala: केंद्रीय एजेंसी त्रिशूर और मलप्पुरम में करीब चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है। यह जांच 12-13 प्रतिशत तक उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके जनता को धोखा देने और धोखाधड़ी के कथित मामले से संबंधित है।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड की ओर से कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत सोमवार को केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी त्रिशूर और मलप्पुरम में करीब चार-पांच परिसरों की तलाशी ले रही है। यह जांच 12-13 प्रतिशत तक उच्च रिटर्न का वादा करके जमा राशि एकत्र करके जनता को धोखा देने और धोखाधड़ी के कथित मामले से संबंधित है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कन्नूर अर्बन निधि लिमिटेड के प्रवर्तकों पर आरोप है कि उन्होंने इस जमा राशि का गबन किया और इस राशि को निजी संपत्तियों में निवेश किया।
विज्ञापन
ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला तब दर्ज किया जब एजेंसी ने गफूर केएम, शौकत अली, एंथनी एस और जशीना (वर्तमान में जेल में बंद) सहित प्रवर्तकों और निदेशकों के खिलाफ केरल पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की 150 प्राथमिकियों का संज्ञान लिया।
सूत्रों ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये के सरकारी कोष से कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई और ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि धोखाधड़ी कितनी बड़ी है।