Foxconn: फॉक्सकॉन और कर्नाटक सरकार के बीच 5000 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति, 13000 लोगों को मिलेगा रोजगार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:44 PM IST
सार
Foxconn: फॉक्सकॉन और कर्नाटक सरकार के बीच दो परियोजनाओं में निवेश के लिए सहमति बनी है। फोन एनक्लोजर परियोजना के तहत फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी 12 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसरों के साथ 350 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 3000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। इसके अलावे 200 मिलियन अमरीकी डालर (2,000 करोड़ रुपये) के अनुमानित निवेश के साथ एप्लाइड मैटेरियल्स के सहयोग से सेमीकॉन उपकरण परियोजना शुरू की जाएगी। इससे 1000 लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।
विज्ञापन
फॉक्सकॉन
- फोटो : amarujala