{"_id":"66d9318dd0ef3ff76a091a13","slug":"karnataka-government-to-revert-business-ties-with-sbi-pnb-banks-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक सरकार का यू-टर्न, एसबीआई व पीएनबी के साथ संबंधों में परहेज से जुड़ा निर्देश वापस लिया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Karnataka: कर्नाटक सरकार का यू-टर्न, एसबीआई व पीएनबी के साथ संबंधों में परहेज से जुड़ा निर्देश वापस लिया
Thu, 05 Sep 2024 09:50 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 05 Sep 2024 09:50 AM IST
सार
Karnataka: सरकार की ओर से एक परिपत्र जारी कर राज्य के विभागों को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कारोबार करने से परहेज करने का निर्देश दिया गया था। अब सरकार ने यह निर्देश वापस ले लिया है।
विज्ञापन
कर्नाटक सीएम सीएम सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने अपना एक विवादास्पद निर्देश वापस लेने की घोषणा की है। सरकार की ओर से एक परिपत्र जारी कर राज्य के विभागों को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कारोबार करने से परहेज करने का निर्देश दिया गया था। अब सरकार ने यह निर्देश वापस ले लिया है।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कोई भी सरकारी धन जमा न करने का फैसला लिया था। राज्य के वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों, उद्यमों, बोर्ड और निगम को इन बैंकों में संचालित खातों को बंद करने और जमा राशि को निकालने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
दरअसल कर्नाटक के विभिन्न बोर्ड और निगम के सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप एसबीआई और पीएनबी पर लगा था। सरकार के अनुसार कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड ने नवंबर 2012 में पीएनबी की राजाजी नगर शाखा में 25 करोड़ रुपये जमा किए थे। जमा अवधि की परिपक्वता के बाद बैंक ने केवल 13 करोड़ रुपये वापस किए। जबकि 12 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया। इसी तरह 2013 में कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 10 करोड़ रुपये जमा किए थे। आरोप है कि बैंक ने सारी रकम को एक ऋण में समायोजित कर दिया और जमा राशि वापस करने से मना कर दिया। दोनों मामले अदालत में लंबित हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर सरकार के वित्त विभाग ने पिछले महीने निर्देश जारी किए थे। निर्देशों में कहा गया है कि सभी विभाग इन बैंकों में संचालित खातों को बंद करें और जमा राशि को वापस लें। कर्नाटक के वित्त विभाग के सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि इन बैंकों में किसी नई राशि का निवेश न किया जाए। वित्त विभाग ने सभी विभागों से खातों को बंद करने और जमा राशि निकालने का विवरण सरकार को देने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अब यह निर्देश वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन