फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Karnataka Budget Updates Karnataka CM Budget 2023 24 News and Updates

Karnataka: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने 3.28 लाख करोड रुपये का बजट किया पेश, जानें बजट से जुड़े अहम तथ्य

Fri, 07 Jul 2023 10:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Jul 2023 10:25 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 12 बजे राज्य का बजट पेश करने के लिए तैयार हैं, जो 10 मई को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत के बाद राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पहला बजट है।

विज्ञापन
Karnataka Budget Updates Karnataka CM Budget 2023 24 News and Updates
बजट से पहले विधायक दल की बैठक में शामिल कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया व डिप्टी सीएम शिवकुमार(बाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। उन्होंने बजट में एलान किया कि कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जिसमें 2,50,933 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय, 54,374 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय और 22,441 करोड़ रुपये का ऋणों के भुगतान के मद होने वाला व्यय शामिल है।

विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 12 बजे राज्य का बजट पेश किया जो 10 मई को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत के बाद राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पहला बजट है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य का बजट पेश करने के लिए बेंगलुरु के विधानसभा पहुंचे। कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा, 'लोगों को हम से बहुत उम्मीदें और भरोसा है। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक और देश में अपनी विश्वसनीयता बनाई है। मुझे यकीन है कि हम इसे पूरा करने में सक्षम होंगे। लोग बजट की सराहना करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया का यह सातवां बजट है, इससे पहले उन्होंने 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान छह बजट पेश किए थे। इससे पहले इसी महीने सीएम सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि हर साल लगभग 50,000 करोड़ रुपये की लागत से सभी 'पांच गारंटी' चालू वित्त वर्ष में लागू की जाएंगी।  उन्होंने कहा, 'हमने लंबी चर्चा की। यह इसी वित्त वर्ष में दिया जाएगा।" बजट पेश होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बनकर कर्नाटक विधानसभा में घुसा, गिरफ्तार  
खुद को विधायक बताने वाला एक 72 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में घुस गया। हालांकि सदन में विधायकों के बीच 15 मिनट तक घूमने के बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि थिप्पेरुद्र नामक व्यक्ति सागर विधायक बेलूर गोपालकृष्ण बनकर विधानसभा में दाखिल हुआ। वह कुछ देर तक इधर-उधर टहलता रहा। इस दौरान वह देवदुर्गा विधायक करेम्मा की सीट पर भी करीब 15 मिनट तक बैठा। 

जब विधायक शरणगौड़ा कंदाकुर को उन पर संदेह हुआ, तो उन्होंने सदन के मार्शलों को बुलाया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
 
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल डिवीजन) आर श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि घुसपैठिए ने खुद को विधायक बताकर विधानसभा में प्रवेश किया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधान सौधा पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में घुसने के उसके मकसद के बारे में जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।  

 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महंगाई पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को अर्थव्यवस्था की ''बिगड़ती'' स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। कर्नाटक सीएम ने राज्य की अर्थव्यवस्था को ''खराब'' करने के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार 2022-23 के दौरान आवश्यक वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि को नियंत्रित करने में विफल रही।" सिद्धारमैया ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा, "आम आदमी कीमतों में भारी वृद्धि से गंभीर रूप से परेशान है।" उन्होंने कहा कि आम आदमी को इस तरह के प्रतिकूल माहौल से बचाना ही 'पांच गारंटी' (कांग्रेस के चुनावी वादे) के पीछे की प्राथमिक प्रेरणा रही है।
 

 संघीय प्रणाली के अनुकूल नहीं नई शिक्षा नीति: सीएम सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संघीय प्रणाली के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा, इसमें कई विसंगतियां हैं, जो संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करती हैं।



सीएम ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि कर्नाटक सरकार स्थानीय समाज, संस्कृति और राज्य के आर्थिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए एक नई शिक्षा नीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की नई नीति उच्च शिक्षा मानकों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाएगी और युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने व सार्थक रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed