{"_id":"657c4a9bf6b0aba0ca0d69d3","slug":"karnataka-bank-is-private-entity-not-state-rules-hc-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Bank: 'कर्नाटक बैंक निजी इकाई है राज्य नहीं', हाईकोर्ट ने रिट याचिका खारिज करते हुए कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Karnataka Bank: 'कर्नाटक बैंक निजी इकाई है राज्य नहीं', हाईकोर्ट ने रिट याचिका खारिज करते हुए कही यह बात
Fri, 15 Dec 2023 06:20 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 15 Dec 2023 06:20 PM IST
सार
Karnataka Bank: बैंक के खिलाफ एक रिट याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति केवी अरविंद की एकल पीठ ने हाल के एक आदेश में कहा बैंक सार्वजनिक वित्त की सेवा दे रहा है और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विनियमित है, लेकिन इसे किसी भी वैधानिक या सार्वजनिक कर्तव्य को करने वाली संस्था या कंपनी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कर्नाटक बैंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक के खिलाफ एक रिट याचिका खारिज कर दी। उच्च न्यायालय ने कहा कि कहा कि कर्नाटक का निजी बैंक कर्नाटक बैंक संविधान के अनुसार राज्य नहीं है और इसे किसी भी वैधानिक या सार्वजनिक कर्तव्य को निभाने वाली संस्था या कंपनी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
बैंक के खिलाफ एक रिट याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति केवी अरविंद की एकल पीठ ने हाल के एक आदेश में कहा, "हालांकि प्रतिवादी बैंक सार्वजनिक वित्त की सेवा दे रहा है और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विनियमित है, लेकिन इसे किसी भी वैधानिक या सार्वजनिक कर्तव्य को करने वाली संस्था या कंपनी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 12 अधिकारियों को परमादेश की रिट जारी नहीं की जा सकती है।"
विज्ञापन
राजेश कुमार शेट्टी ने अपनी याचिका में टी सुब्बाया शेट्टी और कर्नाटक बैंक के खिलाफ याचिका दायर कर उन्हें अपने खाते से 1,24,27,826 रुपये की सावधि जमा राशि निकालने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन