फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   KAL Airways, Kalanithi Maran to seek Rs 1,323 cr in damages from SpiceJet, Ajay Singh

Spicejet: केएल एयरवेज और कलानिधि मारन स्पाइसजेट व अजय के खिलाफ करेंगे ₹1323 करोड़ का दावा, जारी किया बयान

Mon, 27 May 2024 03:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 27 May 2024 03:29 PM IST
सार

Spicejet: केएएल एयरवेज और कलानिधि मारन ने सोमवार को बताया कि वे स्पाइसजेट और उसके प्रमुख अजय सिंह से 1,323 करोड़ रुपये से अधिक के मुआवजे की मांग करेंगे। मारन और उनकी कंपनी केएएल एयरवेज ने अपने कानूनी सलाहकारों से सलाह मशविरा करने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले को चुनौती देने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
KAL Airways, Kalanithi Maran to seek Rs 1,323 cr in damages from SpiceJet, Ajay Singh
एविएशन - फोटो : i-stock

विस्तार

केएएल एयरवेज और कलानिधि मारन ने सोमवार को बताया कि वे स्पाइसजेट और उसके प्रमुख अजय सिंह से 1,323 करोड़ रुपये से अधिक के मुआवजे की मांग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रकरण में दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से उनके खिलाफ दिए गए आदेश को चुनौती देने की भी कही है। इससे पहले 17 मई को अदालत की खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश की उस पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसमें स्पाइसजेट और अजय सिंह की ओर से मारन को 579 करोड़ रुपये और ब्याज लौटाने के फैसले को बरकरार रखा गया था। 

विज्ञापन


पीठ ने 31 जुलाई, 2023 को पारित एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाले सिंह और स्पाइसजेट द्वारा दायर अपीलों को अनुमति दे दी थी और मध्यस्थता के फैसले को नए सिरे से चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार करने के लिए मामले को संबंधित अदालत में वापस भेज दिया था। 
विज्ञापन


इसके बााद मारन और उनकी कंपनी केएएल एयरवेज ने अपने कानूनी सलाहकारों से सलाह मशविरा करने के बाद फैसले को चुनौती देने का फैसला किया। केएएल एयरवेज और मारन का मानना है कि उक्त आदेश में गंभीर कमियां हैं। उनके अनुसार स्पाइसजेट व अजय सिंह के साथ उनके विवाद मामले में और जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएएल एयरवेज ने सोमवार को एक बयान में कहा, "इसके समानांतर, वे एफटीआई कंसल्टिंग एलएलपी, यूनाइटेड किंगडम द्वारा निर्धारित 1,323 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान के भरपाई की भी मांग कर रहे हैं। यह एक वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध फर्म है जो अनुबंध प्रतिबद्धताओं के उल्लंघन से उत्पन्न होने वाले नुकसान का अनुमान लगाने में विशेषज्ञ है।" बयान के अनुसार, वे 353.50 करोड़ रुपये की लंबित बकाया राशि की वापसी की मांग करते हुए मध्यस्थता फैसले के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed