फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jyotiraditya Scindia said That Indian airlines should include 120 aircraft in the fleet every year Akasa Airlines Update

सिंधिया बोले: भारतीय विमानन कंपनियां हर साल 120 विमान बेड़े में शामिल करें, जानें पूरा मामला 

Fri, 25 Mar 2022 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 25 Mar 2022 09:41 PM IST
सार

उन्होंने कहा विमानन उद्योग तेजी से प्रगति कर रहा है। वर्ष 2013-14 में भारत के पास 400 यात्री विमान थे, जो पिछले सात साल में 310 नए विमानों के साथ अब 710 हो गए हैं।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia said That Indian airlines should include 120 aircraft in the fleet every year Akasa Airlines Update
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा, भारतीय विमानन कंपनियां हर वर्ष 110 से 120 नए विमान अपने बेड़े में शामिल करें। विंग इंडिया-2022 के उद्घाटन समारोह में सिंधिया ने विमानन कंपनियों को अपने बेड़े में बड़े आकार वाले विमान रखने के लिए कहा ताकि दुनियाभर में कुछ खास जगहों तक पहुंच बनाई जा सके। सिंधिया ने कहा अगले साल तक घरेलू यात्रियों की संख्या 4.10 लाख प्रति दिन पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा विमानन उद्योग तेजी से प्रगति कर रहा है। वर्ष 2013-14 में भारत के पास 400 यात्री विमान थे, जो पिछले सात साल में 310 नए विमानों के साथ अब 710 हो गए हैं।

विज्ञापन


आकासा एयर पर आई बड़ी खबर
दूसरी ओर खबर है कि आकासा एयर इसी साल जून से पहली वाणिज्यिक सेवा शुरू कर सकती है। कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन से जुड़े लाइसेंस प्राप्त करने में जुटी है। भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला इस कंपनी के प्रमोटर हैं। कंपनी ने 12 महीने में 18 विमान और पांच साल में 72 विमान अपने बेड़े में जोड़ने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed