फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jio network: Preparation of two new 16 thousand km long marine cabal, connectivity from Europe to Singapore will be strengthened

तैयारी: जियो बिछाएगा 16 हजार किमी लंबे दो नए समुद्री केबल, यूरोप से सिंगापुर तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Mon, 17 May 2021 07:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 17 May 2021 07:23 PM IST
सार

रिलायंस जियो भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अपने नेटवर्क व कनेक्टिविटी को मजबूत करने में जुट गई है। मात्र पांच सालों में यह कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनकर उभरी है। 
 

विज्ञापन
Jio network: Preparation of two new 16 thousand km long marine cabal, connectivity from Europe to Singapore will be strengthened
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी 4G और मोबाइल ब्रॉडबैंड कंपनी रिलायंस जियो, अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल सिस्टम बना रही है। रिलायंस जियो अगली पीढ़ी की दो सबमरीन केबल बिछाएगी। इसके तहत समुद्र में 16 हजार किलोमीटर लंबी केबल डाली जाएगी। इससे यूरोप से सिंगापुर तक जियो की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 

विज्ञापन


इस केबल सिस्टम को भारत और पूरे भारतीय क्षेत्र की डेटा जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। जियो ने इसके लिए विश्व कई प्रमुख वैश्विक साझेदारों और विश्व स्तरीय सबमरीन केबल सप्लायर सबकॉम के साथ हाथ मिलाया है। 
विज्ञापन


आईएएक्स व आईईएक्स सिस्टम होगा तैयार
जियो का भारत-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) सिस्टम भारत को पूर्व की ओर सिंगापुर और उससे आगे तक कनेक्ट करेगा, जबकि भारत-यूरोप-एक्सप्रेस (आईईएक्स) सिस्टम भारत को पश्चिम की ओर मध्य पूर्व और यूरोप से जोड़ेगा। आईएएक्स और आईईएक्स भारत में और भारत से बाहर डेटा और क्लाउड सेवाओं को पहुंचाने की क्षमता बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में लांच हुई थी जियो
2016 में जियो को लांच करने के बाद से ही भारत में डेटा की मांग में असाधारण उछाल आया है। डेटा खपत में आए इस उछाल की वजह से भारत आज अंतर्राष्ट्रीय डेटा नेटवर्क मानचित्र पर उभर आया है। नया हाई स्पीड सिस्टम करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तक 200Tbps से अधिक की क्षमता प्रदान करेगा। 

डिजिटल सेवा व डेटा खपत में रिलायंस जियो अव्वल
भारत में डिजिटल सेवाओं और डेटा खपत के मामले में रिलायंस जियो नेटवर्क सबसे आगे है। स्ट्रीमिंग वीडियो, रिमोट वर्कफोर्स,  5 जी और आईओटी जैसी मांगों को पूरा करने के लिए इस अपनी तरह के पहले भारत-केंद्रित आईएएक्स और आईईएक्स सिस्टम बनाने का नेतृत्व जियो कर रहा है। 

आईएएक्स केबल सिस्टम भारत को एशिया-प्रशांत से जोड़ेगा
आईएएक्स केबल सिस्टम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत को एशिया-प्रशांत के बाजारों से जोड़ेगा। इससे मुंबई, चेन्नई, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर तक एक्सप्रेस कनेक्टिविटी मिलेगी। 

आईएएक्स 2023 तक और आईएएक्स 2024 तक होगी तैयार
आईईएक्स प्रणाली भारत को यूरोप में इटली मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका तक जोड़ेगी। आईएएक्स और आईईएक्स सिस्टम्स रिलायंस जियो के ग्लोबल फाइबर नेटवर्क से भी जुड़ती हैं, जो अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों को कनेक्ट करती है। आईएएक्स के 2023 के मध्य में सेवा के लिए तैयार होने की उम्मीद है, जबकि आईईएक्स 2024 की शुरुआत में सेवा के लिए तैयार हो जाएगा।


'वैश्विक महामारी के बीच इस महत्वपूर्ण काम को अंजाम तक पहुंचाना एक चुनौती है, किंतु इस महामारी ने डिजिटल सेवाओं के लिए उच्च-स्तरीय कनेक्टिविटी की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।'
- मैथ्यू ओमन, प्रेसिडेंट, रिलायंस जियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed