{"_id":"5d655a4d8ebc3e0138747307","slug":"jio-earned-more-than-vodafone-idea-and-airtel-in-june-trimester","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तिमाही में जियो ने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
जून तिमाही में जियो ने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा
Tue, 27 Aug 2019 09:59 PM IST
Gaurav Pandey
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दूरसंचार कंपनी जियो ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को पछाड़ते हुए अप्रैल-जून तिमाही में दूरसंचार सेवाओं से सबसे ज्यादा कमाई की है। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जियो ने जून तिमाही के दौरान दूरसंचार सेवाओं से 10,900 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक , जून तिमाही के दौरान भारती एयरटेल की समायोजित सकल आय (एजीआर) 10,701.5 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया की एजीआर 9,808.92 करोड़ रुपये रही। इस दौरान रिलायंस जियो (एनएलडी सहित) राजस्व साल दर साल आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 10,900 करोड़ रुपये रहा। वह अंतत: दूरसंचार क्षेत्र में पहले नंबर की ऑपरेटर बन गई।
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में अति - प्रतिस्पर्धी दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखा था। जबकि भारती एयरटेल ने 1995 में इस क्षेत्र में सेवाएं शुरू कर दी थीं। वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय के बाद पिछले साल अगस्त में वोडाफोन आइडिया अस्तित्व में आई।
विज्ञापन
दूरसंचार क्षेत्र में नई प्रवेश करने वाली रिलायंस जियो की समायोजित सकल राजस्व में 31.7 प्रतिशत हिस्सा है जबकि भारतीय एयरटेल ने करीब 30 प्रतिशत बाजार हिस्से को बरकरार रखा है वहीं वोडाफोन आइडिया नीचे खिसककर 28.1 फीसदी रह गई।