फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jharkhand Minister and Congress leader Alamgir Alam brought to the Special PMLA court in Ranchi

Jharkhand: छह दिन की ED रिमांड पर भेजे गए आलमगीर आलम, एजेंसी का दावा- हर टेंडर पर 1.5% कमीशन लेते थे मंत्री जी

Thu, 16 May 2024 05:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 May 2024 05:00 PM IST
सार

Jharkhand: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को बुधवार को उनके निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से भारी नकदी बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उन्हें गुरुवार को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, ईडी ने इस मामले में कई सनसनीखेज दावे किए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Minister and Congress leader Alamgir Alam brought to the Special PMLA court in Ranchi
आलमगीर आलम - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने गुरुवार को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उन्हें बुधवार को उनके निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से भारी नकदी बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

पीएमएलए की विशेष अदालत ने मंत्री आलमगीर आलम को छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया अनिल कुमार ने बताया कि हमने 10 दिन की ईडी रिमांड मांगी थी। अदालत ने उन्हें (झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम) 6 दिन की दिन रिमांड पर भेज दिया है। कुमार ने बताया कि पूरी नकदी (जो उनके पीएस संजीव लाल के घरेलू नौकर से बरामद की गई थी) उन्हीं की है।

विज्ञापन

जांच ने एजेंसी ने अदालत में किए कई दावे

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के एक सचिव के घरेलू सहायक के रांची स्थित परिसर से जब्त 32.2 करोड़ रुपये की नकदी विधायक आलम के ही हैं और उन्हें अपने विभाग में निष्पादित हर टेंडर से 1.5 प्रतिशत का निश्चित कमीशन मिलता है। संघीय एजेंसी ने पाकुड़ से कांग्रेस नेता आलम (74) को प्रभात कुमार शर्मा की विशेष धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किए जाने के बाद यह दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमएलए की विशेष अदालत ने उन्हें छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने छह मई को आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और घरेलू नौकर जहांगीर आलम के यहां छापा मारा था और आलम के नाम पर माजूद एक फ्लैट से कुल 32.2 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इस मामले में कुल 37.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।

ईडी ने विशेष पीएमएलए अदालत को बताया कि जांच में यह पता चला है कि 32.2 करोड़ रुपये की नकदी, जो जहांगीर आलम के नाम पर मौजूद से फ्लैट से जब्त की गई थी वह आलमगीर आलम की ही थी। ईडी ने मंत्री की रिमांड की मांग करते हुए अदालत से कहा, "यह मामला आलमगीर आलम से संबंधित है और उक्त राशि को संजीव कुमार लाल के निर्देश पर जहांगीर आलम ने एकत्र किया था, जो आलमगीर आलम की ओर से ऐसा कर रहे थे।"

रिकॉर्ड व नकदी रखने के लिए इस्तेमाल होता था निजी सचिव के घरेलू सहायक का घर

ईडी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल के पास रखे गए लेटरहेड पर कई आधिकारिक दस्तावेजों से पता चलता है कि लाल इस जगह का इस्तेमाल आलमगीर आलम से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड, नकदी और अन्य सामान रखने के लिए कर रहे थे। 

ईडी ने आरोप लगाया कि यह पता चला है कि लाल आलमगीर आलम और अन्य की ओर से कमीशन वसूली का संचालन करता है। ईडी ने कहा, ,"वह (लाल) निविदाओं के प्रबंधन और इंजीनियरों से कमीशन के संग्रह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही कमीशन का उक्त प्रतिशत सरकार के उच्च-अधिकारियों में बांटा जाता है।"
   
ईडी के अनुसार, "... ग्रामीण विकास विभाग के ऊपर से लेकर निचले स्तर तक के कई अधिकारी इस कमीशनखोरी में शामिल हैं और आमतौर पर भारी भरकम भुगतान नकद में लिया जाता था। जिन्हें बाद में सफेद कर दिया जाता था, इसका पता लगाने की जरूरत है।"

ईडी का दावा- आलम तक पहुंचता था 1.5% कमीशन

एजेंसी ने कहा कि उसने पिछले साल ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा, राम निविदा के आवंटन और कार्य के निष्पादन के संदर्भ में कमीशन लेता था और 1.5 प्रतिशत का निश्चित हिस्सा मंत्री आलमगीर आलम को पहुंचाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed