फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   jet airways ceo tells employees, they have to wait for their salary as banks refused funds

जेट एयरवेज के कर्मियों को फिलहाल नहीं मिलेगी बकाया सैलरी, सीईओ ने बताई यह मजबूरी

Sat, 27 Apr 2019 02:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 27 Apr 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
jet airways ceo tells employees, they have to wait for their salary as banks refused funds
- फोटो : PTI

अस्थाई तौर पर बंद हो चुकी जेट एयरवेज के कर्मचारियों को फिलहाल उनकी बकाया सैलरी नहीं मिल पाएगी। कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर अपनी मजबूरी का जिक्र कर दिया है। 

विज्ञापन

बैंकों ने पैसा देने से किया मना

विनय दुबे ने पत्र में लिखा है कि बैंकों ने बकाया सैलरी का भुगतान करने से मना कर दिया है। इससे कंपनी के पास फिलहाल पैसा नहीं बचा है। ऐसे में वो कर्मचारी भी दूसरी एयरलाइन कंपनियों में नौकरी तलाश रहे हैं, जो लंबे समय से जेट से जुड़े थे। 

विज्ञापन

बैंकों ने कहा 10 मई तक करें इंतजार

बैंकों ने कंपनी से कहा है कि पैसा मिलने के लिए 10 मई तक इंतजार करें। ऐसा इसलिए क्योंकि तब तक नए निवेशक का फैसला बैंक कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jet airways ceo tells employees, they have to wait for their salary as banks refused funds
jet airways

स्पाइसजेट दे रहा है नौकरी

हालांकि प्रतिद्वंदी कंपनी स्पाइसजेट जेट एयरवेज के कर्मचारियों को 50 फीसदी कम सैलरी पर नौकरी दे रहा है। बीते सात महीनों के दौरान 410 सह-पायलटों और कैप्टन के नौकरी छोड़ने के बाद जेट एयरवेज के पास अब 1,527 पायलट बचे हैं।

एयरलाइन के पायलट संघ, नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने सदस्यों को बताया है कि कुछ विमानों को, जहां विमान संचालन दल के साथ अन्य लोगों द्वारा लिया जाता है, किराए पर देने की योजना पर काम किया जा रहा है। स्पाइसजेट, एयर इंडिया और एआई एक्सप्रेस जेट एयरवेज के जमीन पर खड़े बोइंग 737 और बी777 को लेने की योजना बना रहे हैं।

जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने उनके वेतन और अन्य बकायों के भुगतान एवं एयरलाइन को फौरी मदद उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई है। इस पत्र को दो कर्मचारी यूनियन ने लिखा है। पत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास भी भेजा गया है। 

22 हजार कर्मचारियों के सामने संकट

जेट एयरवेज के 22 हजार कर्मचारियों के सामने घर चलाने को लेकर के संकट पैदा हो गया है। इन कर्मचारियों को दिसंबर से लेकर के अभी तक सैलरी नहीं मिली है। एयरलाइन कब तक फिर से शुरू होगी, इसका भी इन कर्मचारियों को नहीं पता है। 

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हुई है। एयरलाइन ने परिचालन के लिए पर्याप्त धन नहीं होने की वजह से अपने सेवाओं को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।

इन यूनियनों ने लिखा पत्र

सोसायटी फॉर वेलफेयर ऑफ इंडियन पॉयलट्स (एसडब्ल्यूआईपी) और जेट एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन (जेएएमईडब्ल्यूए) ने दो अलग-अलग पत्र लिखकर अपने बकाया वेतन के भुगतान में मदद का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति को संबोधित इस पत्र में लिखा है कि 'हम आपसे इस मुद्दे पर तत्काल विचार करने और जेट एयरवेज प्रबंधन को प्रभावित कर्मचारियों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने का निर्देश देने का आपसे आग्रह करते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed