फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ITCs Karunesh Bajaj elected Chairman of ABC Mohit Jain appointed Vice Chairman News In Hindi

New Chairman of ABC: आईटीसी के करुणेश बजाज चुने गए एबीसी के अध्यक्ष, मोहित जैन उपाध्यक्ष नियुक्त

Thu, 04 Sep 2025 06:23 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 06:23 AM IST
सार

आईटीसी के करुणेश बजाज को सर्वसम्मति से 2025-26 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) का अध्यक्ष चुना गया। मोहित जैन उपाध्यक्ष बने। बजाज के साथ टीवीएस और मारुति सुजुकी के अधिकारी भी एबीसी परिषद में शामिल हुए हैं। बजाज को ब्रांडिंग में 30 साल का अनुभव है।

विज्ञापन
ITCs Karunesh Bajaj elected Chairman of ABC Mohit Jain appointed Vice Chairman News In Hindi
आईटीसी लि. के करुणेश बजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईटीसी लि. के करुणेश बजाज को सर्वसम्मति से 2025-26 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) का अध्यक्ष चुना गया है। करुणेश आईटीसी में कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्केटिंग एवं एक्सपोर्ट विपणन एवं निर्यात के पद पर हैं। विपणन रणनीति, ब्रांड निर्माण और नेतृत्व में तीन दशकों का अनुभव है।
विज्ञापन


एबीसी की मंगलवार को हुई बैठक में बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लि. के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (पब्लिशिंग) और कार्यकारी निदेशक मोहित जैन को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, एबीसी के प्रबंधन परिषद के सदस्य के रूप में बजाज के अलावा टीवीएस मोटर कंपनी के अनिरुद्ध हल्दर और मारुति सुजुकी इंडिया के पार्थो बनर्जी विज्ञापनदाताओं के प्रतिनिधि होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी: दिसंबर 2025 तक ‘बीमा विस्तार’ से जीवन, स्वास्थ्य और संपत्ति का एक साथ संरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाशकों के प्रतिनिधि के रूप में उपाध्यक्ष मोहित जैन के अलावा एबीपी प्राइवेट लि. के ध्रुबा मुखर्जी सचिव होंगे। मलयाला मनोरमा कंपनी लि. के रियाद मैथ्यू, डीबी कॉर्प लि. के गिरीश अग्रवाल, जागरण प्रकाशन लि. के शैलेश गुप्ता, लोकमत मीडिया प्राइवेट लि. के करण दर्डा, सकाल पेपर्स प्राइवेट लि. के प्रताप पवार और दिनामलार के आदिमूलम अन्य प्रकाशन प्रतिनिध होंगे।

विज्ञापन एजेंसियों के ये होंगे प्रतिनिधि
विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों में मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लि. के विक्रम सखूजा कोषाध्यक्ष होंगे। आरके स्वामी प्राइवेट लि. से श्रीनिवासन के स्वामी, ग्रुपएम मीडिया इंडिया प्राइवेट लि. के प्रशांत कुमार, इनिशिएटिव मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लि. की वैशाली वर्मा और पब्लिकिस मीडिया इंडिया ग्रुप की सेजल शाह भी चुनी गई हैं।

ये भी पढ़ें:- रिपोर्ट: भारत में जरूरी वस्तुओं के खुदरा दाम अमेरिका से कम, थोक भाव में वैश्विक स्तर पर 50 फीसदी तक ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed