फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Sector: Moonlighting is new in India, but in America 37 lakh people used to do two jobs since 1964

आईटी क्षेत्र : मूनलाइटिंग भारत में नया, पर अमेरिका में 1964 में 37 लाख लोग करते थे दो-दो नौकरियां

Wed, 07 Sep 2022 05:32 AM IST
योगेश साहू कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली।
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 07 Sep 2022 05:32 AM IST
सार

सितंबर, 2021 में प्रकाशित एमटीवी के एक सर्वे के मुताबिक, 70 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वे मशहूर होने के लिए मूनलाइटिंग करना चाहते हैं। 69 फीसदी फुलटाइम नौकरी के अलावा अपने शौक को कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
IT Sector: Moonlighting is new in India, but in America 37 lakh people used to do two jobs since 1964
रोजगार - फोटो : pixabay

विस्तार

विप्रो चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने जब से आईटी क्षेत्र में मूनलाइटिंग प्रैक्टिस को नियोक्ता के साथ धोखा करार देने वाला ट्वीट किया है, तब से इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। हालांकि, मूनलाइटिंग भारत में नया है, लेकिन अमेरिका में 1964 में भी करीब 37 लाख लोग एक साथ दो-दो नौकरियां करते थे। 

विज्ञापन


यह दावा यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की लाइब्रेरी में मौजूद 'टेक्नोलॉजी एंड द अमेरिकन इकॉनमी' रिपोर्ट में किया गया है। इसके मुताबिक, यह संख्या उस समय अमेरिका में नौकरी करने वालों का 5.2 फीसदी है। इनमें से 10 लाख लोग पहली नौकरी कृषि क्षेत्र में करते थे। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जिन्होंने पहली या दूसरी नौकरी के रूप स्व-रोजगार अपना रखा था।
विज्ञापन


80 के दशक में बढ़ा चलन
फेडरल ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (बीएलएस) के मुताबिक, अमेरिका में जुलाई, 2014 तक 68 लाख या 4.6 फीसदी लोग एक से ज्यादा नौकरियां करते थे। 1990 में प्रकाशित बीएलएस की मासिक श्रम समीक्षा में दावा किया गया कि 1980 के दशक में मूनलाइटिंग का चलन तेजी से बढ़ा। 1980 में एक साथ कई नौकरियां करने वालों की संख्या 4.9% थी, जो 1989 में बढ़कर 6.2% पहुंच गई। नवंबर, 1996 में यह संख्या बढ़कर 6.6 फीसदी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में...शौक को कमाई बनाने के लिए मूनलाइटिंग
सितंबर, 2021 में प्रकाशित एमटीवी के एक सर्वे के मुताबिक, 70 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वे मशहूर होने के लिए मूनलाइटिंग करना चाहते हैं। 69 फीसदी फुलटाइम नौकरी के अलावा अपने शौक को कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं। इसलिए वे अपने शौक के मुताबिक दूसरी नौकरी करना चाहते हैं। रिज्यूमबिल्डर डॉट कॉम के सर्वे के मुताबिक, 37 फीसदी उत्तरदाताओं ने माना कि उनके पास दूसरी फुलटाइम नौकरी भी है।


इसलिए दूसरी नौकरी चाहते हैं लोग
वजह संख्या (% में)
ज्यादा खर्च को 48
कर्ज घटाने के लिए 46
बचत/निवेश के लिए 45
अनुभव के लिए 43
करिअर के लिए 38
बोरियत से निकलने के लिए 33
(सोर्स : रिज्यूमबिल्डर डॉट कॉम)

क्या है मूनलाइटिंग
जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के साथ ही कोई अन्य काम भी करता है तो उसे तकनीकी तौर पर मूनलाइटिंग कहा जाता है।
 

स्विगी ने दी है इजाजत

कुछ शर्तों के साथ कर्मचारियों को मूनलाइटिंग की इजाजत दी है। शर्त है कि इससे उत्पादकता पर असर न पड़े और न ही कंपनी के हितों को नुकसान हो।

दिग्गजों की अलग-अलग राय...
समय के साथ बदलते रहना जरूरी है। हम जिस तरह से काम करते हैं, उसमें व्यवधान का मैं स्वागत करता हूं। -सीपी गुरनानी, सीईओ, टेक महिंद्रा

प्रौद्योगिकी उद्योग में शुरुआती दौर में कम वेतन होना मूनलाइटिंग की एक वजह है। अगर आप लोगों को अच्छा भुगतान नहीं करते हैं और वे अधिक पैसा कमाना चाहते हैं तो यह अच्छी कमाई का आसान तरीका है। -मोहनदास पई, पूर्व निदेशक, इन्फोसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed