{"_id":"5e41540d8ebc3ee59a6afc28","slug":"it-company-cognizant-will-hire-more-than-20-000-students-in-india-this-year-hikes-salaries-by-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये आईटी कंपनी इस साल 20 हजार भारतीय छात्रों को देगी नौकरी, पैकेज में भी की 18% बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ये आईटी कंपनी इस साल 20 हजार भारतीय छात्रों को देगी नौकरी, पैकेज में भी की 18% बढ़ोतरी
Mon, 10 Feb 2020 06:31 PM IST
आसिम खान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में रोजगार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने कहा है कि वो इस साल भारत से और अधिक छात्रों को नौकरी देगी। कॉग्निजेंट के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने कहा कि अधिक से अधिक विश्वविद्यालय के छात्र डिजिटल रूप से तैयार हो रहे हैं, हमने 2020 के इंजीनियरिंग और विज्ञान स्नातकों की हमारी भर्ती में 30 फीसदी की वृद्धि का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने भारतीय परिसरों से 20,000 से अधिक छात्रों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। इसके अलावा आईटी प्रमुख कंपनी ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए कैंपस सैलरी को 18 फीसदी बढ़ाकर 400,000 प्रति वर्ष कर दिया है।
विज्ञापन
कॉग्निजेंट के सीईओ ने आगे कहा कि लगभग 100 प्रीमियर इंजीनियरिंग परिसरों में किए गए प्रस्तावों की स्वीकृति दर 80 प्रतिशत से अधिक है, जो कॉग्निजेंट में बढ़े हुए आत्मविश्वास को दर्शाती है। यह हाल के वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है।
विज्ञापन
कंपनी में ये वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब कॉग्निजेंट ने 2019 के जुलाई-सितंबर तिमाही में वैश्विक स्तर पर 10,000-12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। कॉग्निजेंट पिछले साल तक भारत में दो लाख से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाद दूसरी आईटी कंपनी बन गई।
टीसीएस भारत की सबसे बड़ी आईटी क्षेत्र की कंपनी है जिसके कुल 4.4 लाख कर्मचारी हैं। हम्फ्रीज ने कहा कि कॉग्निजेंट के लिए भारत उच्च-विकास और आकर्षक मार्केट है।