फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Israel Hamas war another cloud on world economic horizons says IMF chief Kristalina Georgieva in Riyadh

Gaza War: इस्राइल-हमास युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक और काला बादल, रियाद निवेश सम्मेलन में बोलीं आईएमएफ चीफ

Thu, 26 Oct 2023 06:35 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, रियाद (सऊदी अरब)
एजेंसी, रियाद (सऊदी अरब) Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 26 Oct 2023 06:35 AM IST
सार

रियाद में आयोजित एफआईआई निवेश सम्मेलन में बुधवार को जॉर्जीवा ने कहा कि हम जो देख रहे हैं, वह पहले से ही चिंतित दुनिया में और अधिक घबराहट पैदा करता है। 

विज्ञापन
Israel Hamas war another cloud on world economic horizons says IMF chief Kristalina Georgieva in Riyadh
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का कहना है कि इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक और काले बादल की तरह है। इस जंग ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के क्षितिज को अंधकारमय कर दिया है और इससे विश्व आर्थिक दृष्टिकोण खराब हो सकता है। हालांकि, हम बारीकी से स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


रियाद में आयोजित एफआईआई निवेश सम्मेलन में बुधवार को जॉर्जीवा ने कहा कि हम जो देख रहे हैं, वह पहले से ही चिंतित दुनिया में और अधिक घबराहट पैदा करता है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ की पहली चिंता युद्ध के कारण खत्म हुए जीवन को लेकर है। इस संघर्ष के व्यापक और अनिश्चित प्रभाव पहले से ही स्पष्ट थे।
विज्ञापन


लंबी अवधि तक ऊंची बनी रहेंगी ब्याज दरें
ब्याज दरों में तेज वृद्धि पर आईएमएफ प्रमुख ने कहा, दुनिया करीब 20 वर्षों से 'काल्पनिक लेन' में रह रही है। उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मुख्य नीतिगत दर का जिक्र करते हुए कहा, हम इतनी जल्दी शून्य से 5 पर जाने से रोमांचित नहीं हैं, लेकिन हम वहां हैं। इसलिए, हमारी सभी से अपील है कि कमर कस लें। ब्याज दरें लंबी अवधि तक ऊंची रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 24 करोड़ डॉलर युद्ध में झौंक रहा इस्राइल
इधर, इस्राइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच ने बताया कि 2023-2024 का राष्ट्रीय बजट अब प्रासंगिक नहीं रहा है। उन्होंने कहा, इस्राइल को गाजा युद्ध पर हर रोज करीब 24 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएंडपी ग्लोबल की तरफ से इस्राइली अर्थव्यवस्था का दृष्टिकोण स्थिर से नकारात्मक करना बड़ी बात नहीं होगी। हालांकि विश्व व्यापार में बड़े घाटे की आशंका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed