फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   isha ambani wedding: rajasthan udaipur will also become witness of grand celebrations

Pre-Wedding bash: राजस्थान का यह शहर भी बनेगा ईशा अंबानी की शादी का गवाह

Thu, 06 Dec 2018 06:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
isha ambani wedding: rajasthan udaipur will also become witness of grand celebrations
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उल्लेखनीय है कि ईशा का विवाह पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद से होने जा रही है। यह बहुचर्चित विवाह 12 दिसंबर को मुंबई स्थित अंबानी निवास एंटीलिया में होगा। इससे पहले प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के लिए पूरा अंबानी परिवार झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच गया है। ऐसी खबरें हैं कि विवाह पूर्व होने वाले प्रमुख कार्यक्रम इसी शहर में होने वाले हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक, इस दो दिनी समारोह में अंबानी परिवार के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हो रहे हैं। सभी मेहमानों को मुंबई व दिल्ली से चार्टर्ड विमानों के जरिए उदयपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

विस्तारा की चार दिन विशेष उड़ान

टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी विस्तारा चार दिन के लिए उदयपुर में विशेष उड़ान सेवा भी शुरू कर रही है। विस्तारा ने ट्वीट के जरिए बताया है कि वो 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को दिल्ली-मुंबई-उदयपुर के लिए विशेष सेवा दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंपनी की वेबसाइट पर फ्लाइट्स का शेडूयल भी बताया गया है। इसके मुताबिक 7 दिसंबर को उदयपुर से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट, 8 दिसंबर को तीन फ्लाइट, 9 दिसंबर को दिल्ली से उदयपुर के लिए एक फ्लाइट, 10 दिसंबर को दिल्ली से उदयपुर के लिए तीन फ्लाइट और एक फ्लाइट 10 को ही मुंबई से उदयपुर के लिए उड़ान भरेगी। इन सभी फ्लाइट्स के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 


मनीष मल्होत्रा ने शेयर की तस्वीर



विख्यात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुकेश और नीता अंबानी के साथ उदयपुर से एक तस्वीर भी साझा की है। हाल ही में मुकेश अंबानी का पूरा परिवार प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जोधपुर में हुई शादी और दीपिका-रणवीर सिंह के मुंबई में हुए रिसेप्शन में शामिल हुआ था। इन दोनों जगह पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, बेटे आकाश और अनंत के अलावा आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed