फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   irctc will soon start live feed of base kitchen on a mobile app

अब देख सकेंगे कैसे पक रहा है रेलवे का खाना, IRCTC जल्द शुरू करने जा रही है सेवा

Wed, 13 Jun 2018 08:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
irctc will soon start live feed of base kitchen on a mobile app
रेल यात्रियों को सफर और स्टेशन पर मिलने वाले खाने के सामान की गुणवत्ता पर हमेशा संदेह रहता है। कई बार यात्री ट्रेन में मिलने वाले खराब खाने की शिकायत दर्ज कराते हैं। लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों के मन में संदेह को दूर करने का प्लान तैयार किया है। 
विज्ञापन


ऐप के बाद होगी लाइव प्रसारण की शुरुआत
खाना बुक करने के लिए ऐप लांच करने के बाद रेलवे जल्द ही मुख्य रसोईघर से सीधे प्रसारण की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही इसकी घोषणा होगी। देश भर में आईआरसीटीसी के 200 मुख्य रसोईघर हैं, जहां यात्रियों के लिए खाना तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे
फिलहाल आईआरसीटीसी के 16 मुख्य रसोईघरों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इन सभी बेस किचन से रेलवे को लाइव फीड भी मिल रही है। जहां सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं उनमें दिल्ली (नोएडा), मुंबई, भुवनेश्वर, झांसी आदि शामिल हैं। रेलवे रोजाना 12 लाख खाने को तैयार कराता है, जिसमें से 10 लाख केवल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परोसा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना बनाने वालों पर रखी जा सकेगी नजर
इस प्रणाली की मदद से दो फायदे होंगे। पहला रेल यात्रियों को विमान जैसा खाना मिलेगा और दूसरा, खाना बनाने वाले पर सीधे नजर रखी जा सकेगी। जिन ट्रेनों में रसोई यान है, उनकी हालत में भी रेलवे सुधार करेगा। इसके लिए रसोई यान में खाना बनाने के लिए अलग से भंडारण की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही बर्तन धोने के लिए जगह बनाने पर विचार चल रहा है।

शौचालय के पास नहीं रखा जाएगा खाने-पीने का सामान

irctc will soon start live feed of base kitchen on a mobile app

अभी तक कई ट्रेनों में खाने-पीने का सामान शौचालय के पास रखा जाता है, जिसके बाद इसकी आपूर्ति यात्रियों को की जाती है। ऐसे में खाने का सामान दूषित होने के आसार काफी बढ़ जाता है और यात्री बीमार भी पड़ सकते हैं।

हाई डेफिनेशन कैमरे का होगा इस्तेमाल
हाई डेफिनेशन कैमरे से अब ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने की सामग्री पर नजर रखी जाएगी। सफाई सुनिश्चित करने के लिए रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेगा। इस तकनीक से ट्रेनों में खाना परोसने वाली भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) सफाई का ध्यान रखने के अलावा खाना बनाने की तकनीक में भी बदलाव करेगा।  

खाना पैक करने के लिए भी बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कैमरे बड़ी-बड़ी स्क्रीन से जुड़े हुए हैं। यह सिस्टम इतना बारीक है कि खाने के सामान को दूषित करने वाले चूहों और कॉकरोच को भी ट्रैक करने में सक्षम है।

इतना ही नहीं अगर खाना बनाने वाले के हाथ में गंदगी है तो इसे भी आसानी से कैमरे में कैद कर लेगा। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहारे खाने पीने के सामान में होने वाली किसी भी गड़बड़ी की जानकारी सीधे आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक को मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed