फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC know how to book railway ticket easily by amazon and get cashback

अमेजन से बुक करें ट्रेन टिकट, कैशबैक के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं, जानिए तरीका

Tue, 13 Oct 2020 03:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 13 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
IRCTC know how to book railway ticket easily by amazon and get cashback
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हाल ही में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के साथ साझेदारी की थी। यानी ग्राहक अमेजन के प्लेटफॉर्म पर भी रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा अमेजन की मोबाइल वेबसाइट और एंड्रॉयड एप पर उपलब्ध है। इसकी खास बात ये है कि ग्राहकों को नो एडिशन सर्विस चार्जस और कैश बैक सहित कई सुविधाएं दी जा रही हैं। 

विज्ञापन


बुकिंग पर 120 रुपये तक का कैशबैक
अमेजन पे से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को ट्रेन रद्द या बुकिंग फेल होने पर तुरंत रिफंड भी मिल जाएगा। अमेजन ग्राहकों के लिए बुकिंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के तहत वन क्लिक पेमेंट भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं, शुरुआती ऑफर में पहली बार में ग्राहकों को उनके द्वारा की गई बुकिंग पर 100 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। वहीं अमेजन के प्राइम मेंबर्स को 120 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। लेकिन यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ग्रोहकों को सिर्फ पहली बुकिंग पर ही कैशबैक मिलेगा। कैशबैक अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए 12 फीसदी और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए 10 फीसदी है। अमेजन के प्लेटफॉर्म पर ही ग्राहकों को सीट चेक करने की, सभी क्लास में कोटा सर्विस और पीएनआर स्टेटस देखने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बुक करें टिकट

  • ग्राहक इस सुविधा का लाभ अमेजन एप के नए वर्जन पर उठा सकते हैं। वहीं अगर आप मोबाइल से बुकिंग कर रहे हैं, तो आपको ट्रेन टिकट खोलने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
  • सबसे पहले आप Amazon.in पर जाएं और वहां ट्रेन टिकट (Train Tickets) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपनी ट्रेन का चुनाव करें।
  • ट्रेन का चुनाव करने के बाद पेमेंट सेक्शन पेज पर क्लिक करें और सही ऑफर का चुनाव करें।
  • यहां अपनी ट्रेन यात्रा की जानकारी भरें और फिर पेमेंट करें।
  • पेमेंट करने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी। 


ग्राहकों के लिए अमेजन डॉट इन (Amazon.in) पर इससे संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed