फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO, HDB Financial listed at 13% premium, HDFC Bank assured long term support

IPO: 13% प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ HDB फाइनेंशियल, HDFC बैंक ने दिया लंबे समय तक समर्थन का भरोसा

Wed, 02 Jul 2025 01:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 02 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर बुधवार को 740 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 835 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के 12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
IPO, HDB Financial listed at 13% premium, HDFC Bank assured long term support
आईपीओ - फोटो : एएनआई

विस्तार

एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य 740 रुपये से लगभग 13 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। इश्यू प्राइस यानी निर्गम मूल्य, वह प्रारंभिक मूल्य है जिस पर कोई कंपनी अपने शेयर या बॉन्ड जनता को पहली बार जारी करती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: अमेरिकी फेड सितंबर से पहले ब्याज दरों में कटौती फिर से शुरू नहीं कर सकता, बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट
विज्ञापन


निर्गम मूल्य से 12.88 प्रतिशत का उछाल 
बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 835 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 12.83 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 14.29 प्रतिशत बढ़कर 845.75 रुपये पर पहुंच गया। वहीं एनएसई में कंपनी के शेयर 835 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ हुए जारी 
शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 69,658.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। संस्थागत खरीदारों की उत्साहजनक भागीदारी के बीच, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के 12,500 करोड़ रुपये के आरंभिक शेयर बिक्री (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। यह पिछले शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 16.69 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ का प्राइस बैंड 700 से 740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसमें 2,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए और 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री प्रवर्तक एचडीएफसी बैंक द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत की गई।


कंपनी टियर-1 पूंजी को मजबूत करेगी
कंपनी के नए  निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए करेगी। इसमें अतिरिक्त उधार देना भी शामिल है, ताकि कारोबार की वृद्धि को सहारा मिल सके। एचडीबी फाइनेंशियल का आईपीओ पिछले तीन वर्षों में दूसरा सबसे बड़ा निर्गम रहा, पहले स्थान पर दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई का 27,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव था। 

एनबीएफसी के लिए यह ऐतिहासिक दिन- एचडीएफसी सीईओ
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन ने कहा कि बैंक अपनी सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को सूचीबद्धता के बाद भी समर्थन देना जारी रखेगा। उन्होंने 12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के बारे में कहा कि गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनपीएफसी) के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed