फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPL Becomes A Decacorn With A Valuation Of Nearly Rs 90,000 Crore; Know The Most Valuable Team

IPL: 90000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ आईपीएल बना डेकाकॉर्न, जानें कौन सी टीम है सबसे ज्यादा मूल्यवान

Fri, 15 Dec 2023 12:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

IPL: आपने यूनिकॉर्न कंपनी का नाम सुना होगा, ये ऐसी कंपनी होती है जिसकी वैल्यूएशन एक अरब डॉलर से अधिक होती है। वहीं दूसरी ओर ऐसी कंपनियां जिनकी वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर (करीब 83,400 करोड़ रुपए) के पार पहुंच जाती है उन्हें डेकाकॉर्न कहा जाता है।

विज्ञापन
IPL Becomes A Decacorn With A Valuation Of Nearly Rs 90,000 Crore; Know The Most Valuable Team
ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम। - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

टी-ट्वेंटी क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने दुनिया की चुनिंदा डेकाकॉर्न की लिस्ट में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है। यह एक ऐसा दर्जा है जो बहुत कम भारतीय स्टार्टअप के पास है। ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के मूल्यांकन में 28% की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष के 8.4 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्तमान 10.7 (करीब 90 हजार करोड़ रुपये) बिलियन डॉलर हो गई। अगर हम शुरुआत से देखें तो 2008 में आईपीएल का मूल्य 2 डॉलर बिलियन था, ऐसे में इसमें अब तक 433% की वृद्धि हो चुकी है।

विज्ञापन

क्या होती है डेकाकॉर्न कंपनी?

आपने यूनिकॉर्न कंपनी का नाम सुना होगा, ये ऐसी कंपनी होती है जिसकी वैल्यूएशन एक अरब डॉलर से अधिक होती है। वहीं दूसरी ओर ऐसी कंपनियां जिनकी वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर (करीब 83,400 करोड़ रुपए) के पार पहुंच जाती है उन्हें डेकाकॉर्न कहा जाता है। आईपीएल की वैल्यूएशन साल 2023 में 10.7 अरब डॉलर (करीब 90,000 करोड़ रुपये) के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में यह एक डेकाकॉर्न बन गया है। साल 2022 में इसका वैल्यूएशन 8.4 अरब डॉलर था

विज्ञापन

किन कारकों ने आईपीएल को भारत का सबसे नया डेकाकॉर्न बनाया?

आईपीएल को डेकाकॉर्न बनाने में कई कारकों ने योगदान दिया है, जिसमें कोरोना काल के बाद स्टेडियम में दर्शकों की पूर्ण क्षमता के साथ वापसी भी एक कारण है। इसके अलावे 6.2 बिलियन डॉलर के मीडिया अधिकार सौदे, आईपीएल के केंद्रीय राजस्व पूल के विस्तार, दो फ्रेंचाइजी टीमों को जोड़ने और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लॉन्च ने इसके मूल्यांकन को काफी बढ़ा दिया है। मुकेश अंबानी के जियो सिनेमा ऐप के एकीकरण ने भी आईपीएल को डेकाकॉर्न बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह एप दर्शकों को आईपीएल तक मुफ्त पहुंच प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस सबसे मूल्यवान आईपीएल फ्रेंचाइजी

मुंबई इंडियंस 87 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ सबसे मूल्यवान आईपीएल फ्रेंचाइजी के रूप में सबसे आगे है, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 81 मिलियन डॉलर का नंबर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), और गुजरात टाइटन्स (जीटी) भी शीर्ष पांच में शामिल हैं, जिसमें जीटी के ब्रांड मूल्य में 38% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके अलावा, रिपोर्ट सीएसके को ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स के आधार पर "सबसे मजबूत ब्रांड" माना गया है, विपणन निवेश और प्रशंसक की वफादारी के मामले में यह टीम अव्वल मानी गई है। 

आईपीएल ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी पहुंच

आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार कर रही हैं, प्रत्येक अतिरिक्त फ्रेंचाइजी पारिस्थितिकी तंत्र का अनुमानित ब्रांड मूल्य एक अरब डॉलर है। आईपीएल पूरी दुनिया में अपनी पहुंच का विस्तार करने में सफल रही है। इससे उसके मार्केट वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed