फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investors need not be jittery PM Modi coming back with good majority Nirmala Sitharaman Updates

Nirmala Sitharaman: 'निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं, अच्छे बहुमत के साथ वापस आएंगे PM मोदी', सीतारमण का दावा

Mon, 27 Nov 2023 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 27 Nov 2023 11:03 PM IST
सार

सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों से हर भारतीय के जीवन में बदलाव आया है। कारोबारी माहौल में सुधार हुआ है। सरकार ने एक के लिए नहीं, बल्कि सबके लिए काम किया है।

विज्ञापन
Investors need not be jittery PM Modi coming back with good majority Nirmala Sitharaman Updates
Nirmala Sitharaman - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसे लेकर वैश्विक निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार अर्थव्यवस्था की वृद्धि की रफ्तार तेज करने के लिए लगातार जरूरी कदम उठाने को प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


'निवेशकों का उम्मीद भरा इंतजार करना सामान्य'
वित्त मंत्री ने एक ऑनलाइन चर्चा में कहा कि निवेशकों को 2024 में होने वाले आम चुनावों के नतीजों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। निवेशकों का उम्मीद भरा इंतजार करना सामान्य है। मैं इसे समझ सकती हूं। मेरे साथ कई लोगों की भारतीय अर्थव्यवस्था पर नजर है। राजनीतिक माहौल, जमीनी स्तर की वास्तविकताओं को भी कई लोग देख रहे हैं। आज स्थिति यही है कि प्रधानमंत्री मोदी वापस आ रहे हैं। अच्छे बहुमत के साथ वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन


'सरकार के कामों से हर भारतीय के जीवन में बदलाव आया'
सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों से हर भारतीय के जीवन में बदलाव आया है। कारोबारी माहौल में सुधार हुआ है। सरकार ने एक के लिए नहीं, बल्कि सबके लिए काम किया है। सरकार हर महीने आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के जरिए इस साल दिसंबर तक देश के युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने जा रही है। लगभग आठ लाख नौकरियां तो अब तक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष पर यह बोलीं
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अपने पैसे से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जीवाश्म ईंधन की जगह स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को वित्तपोषण के लिए उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक चुनौती बताया। सीतारमण ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप संपर्क गलियारा (आईएमईसी) पर इस्राइल और फलस्तीन में चल रहे संघर्ष के असर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह एक दीर्घकालिक परियोजना है और यह किसी एक प्रमुख घटना पर निर्भर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed