निवेश मंत्रा: अलग-अलग थीम वाले 12 एनएफओ में निवेश का मौका, कम-से-कम 5,000 रुपये से शुरुआत
साल के आखिरी महीने के पहले सप्ताह में म्यूचुअल फंड हाउस नए फंड ऑफर (एनएफओ) पर जोर दे रहे हैं। इस समय 12 से ज्यादा एनएफओ खुले हैं, जिनके जरिये विभिन्न क्षेत्र में पैसे लगाए जाएंगे। इनमें निवेश की जानकारी देती खास रिपोर्ट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इक्विटी, डेट और सोना-चांदी में निवेश
इन्वेस्को म्यूचुअल फंड का मल्टी एसेट अलोकेशन फंड 11 दिसंबर को बंद होगा। यह फंड इक्विटी, डेट, गोल्ड ईटीएफ, सिल्वर ईटीएफ में निवेश करेगा। फंड अपनी शुद्ध संपत्ति का लगभग 10 फीसदी से 80 फीसदी इक्विटी और इक्विटी से संबंधित साधनों में, 10 फीसदी से 80 फीसदी डेट और मनी मार्केट संसाधनों में और 10 फीसदी से 50 फीसदी गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ में निवेश करेगा।
- इक्विटी निवेश में फंड उपलब्ध अवसरों के आधार पर, स्कीम की शुद्ध संपत्ति का 35 फीसदी तक विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश कर सकता है। एनएफओ में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं।
- इन्वेस्को म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी ताहेर बादशाह कहते हैं, एसेट एलोकेशन में विविधता महत्वपूर्ण है। हालांकि, बदलती बाजार स्थितियों में सही मिश्रण का चयन कठिन है। इनवेस्को इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के साथ हम अनूठी रणनीति पेश कर रहे हैं।
सैमको एसेट मैनेजमेंट ने भी मल्टी एसेट एनएफओ लॉन्च किया है, जो 18 दिसंबर को बंद होगा। यह फंड इक्विटी, गोल्ड और डेट/आर्बिट्रेज के बीच निवेश करेगा, ताकि रिटर्न को अनुकूलित कऔर जोखिम को कम किया जा सके। इसमें कम-से-कम 5,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इस फंड का लक्ष्य स्थिर रिटर्न देने और निवेशक की संपत्ति की सुरक्षा करना है।
शेयर बाजार में 80 फीसदी तक लगेगा पैसा
मल्टी एसेट फंड इक्विटी में 20 से 80 फीसदी, डेट में 10 से 70 फीसदी और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में 10 से 70 फीसदी के बीच निवेश कर सकता है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में 30 फीसदी और रीट-इनविट में 10 फीसदी तक निवेश कर सकता है। पारंपरिक निवेश सोने व अन्य कमोडिटीज उद्योग के स्थिर जोखिम को बनाए रखते हैं, जो 10-20 फीसदी तक होता है। मल्टी एसेट एलोकेशन फंड मजबूती में सोने में 70% तक निवेश कर सकता है।
बाजार के रुझानों और अस्थिरता के आधार पर मल्टी एसेट अलोकेशन का लक्ष्य लगातार प्रदर्शन करना है। मंदी के दौरान निवेशकों की सुरक्षा करते हुए तेजी के दौरान अवसरों को अधिकतम करना इसका लक्ष्य है।
विराज गांधी, सीईओ, सैमको एएमसी