फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment Mantra Midcap and smallcap gave good returns in 2023 this year it is turn of largecap

निवेश मंत्रा: 2023 में मिडकैप और स्मॉलकैप ने दिया अच्छा रिटर्न, इस साल लार्जकैप की बारी

Mon, 08 Jan 2024 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 06:44 AM IST
सार

पोर्टफोलियो निर्माण के लिए फंड मैनेजर टॉप-डाउन और बॉटम-अप दृष्टिकोण अपनाते हैं। फंड मैनेजर के पास स्मॉलकैप निवेशों के लिए अवसरवादी दृष्टिकोण अपनाने की भी सुविधा है। इसका लक्ष्य निवेशकों के लिए अतिरिक्त लाभ प्राप्त करना है।

विज्ञापन
Investment Mantra Midcap and smallcap gave good returns in 2023 this year it is turn of largecap
निवेश मंत्रा - फोटो : istock

विस्तार

इक्विटी श्रेणियों में निवेशक जिसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वह है लार्ज और मिडकैप। पिछले साल यानी 2023 में मिडकैप और स्मॉलकैप ने अच्छा रिटर्न दिया। इस साल लार्जकैप की बारी है। लार्जकैप और मिडकैप में निवेश पर रिटर्न व जोखिम का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन


लार्ज व मिडकैप फंड में  बेहतर कमाई की उम्मीद
म्यूचुअल फंड की लार्जकैप और मिडकैप योजना बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष-250 कंपनियों में निवेश करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वे कंपनियां होती हैं, जो प्रबंधन, बहीखाते और कारोबार के लिहाज से काफी मजबूत होती हैं। इसलिए, बेहतर रिटर्न हासिल करने के उद्देश्य के लिहाज से इन कंपनियों में निवेश करने वाला यह एक बेहतर फंड है। यह मूलरूप से इक्विटी केंद्रित फंड है। फंड स्कीम लार्ज और मिडकैप कंपनियों में से प्रत्येक में 35 फीसदी निवेश करती है। पिछले साल लार्जकैप का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन इस साल इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।  
विज्ञापन


निवेशकों के लिए अतिरिक्त लाभ का लक्ष्य  
पोर्टफोलियो निर्माण के लिए फंड मैनेजर टॉप-डाउन और बॉटम-अप दृष्टिकोण अपनाते हैं। फंड मैनेजर के पास स्मॉलकैप निवेशों के लिए अवसरवादी दृष्टिकोण अपनाने की भी सुविधा है। इसका लक्ष्य निवेशकों के लिए अतिरिक्त लाभ प्राप्त करना है। इसका प्रमाण आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिडकैप फंड में देखा जा सकता है। इस फंड का पिछले 25 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है। इसने निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 18.34 फीसदी दर से मिला रिटर्न  
अगर किसी निवेशक ने जुलाई, 1998 (फंड की शुरुआत) में एक लाख रुपये एकमुश्त निवेश किया होगा तो वह रकम 30 नवंबर, 2023 तक 72.15 लाख हो गई। यानी 18.34 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न मिला है। इस दौरान बेंचमार्क निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 टीआरआई में 14.64 फीसदी सीएजीआर रिटर्न मिला है, जो एक लाख का सिर्फ 32.18 लाख ही बन सका। पिछले एक और तीन वर्षों में इस फंड ने क्रमशः 20.56 फीसदी व 27.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस दौरान बेंचमार्क ने 19.92 फीसदी और 23.34 फीसदी का रिटर्न दिया। लार्जकैप व मिडकैप का औसत रिटर्न क्रमशः 18.83 फीसदी और 21.96 फीसदी रहा था।

इक्विटी का बेहतर विकल्प
लंबी अवधि में इच्छित वित्तीय नतीजों के लिए उन बचतों को उपलब्ध विभिन्न निवेश साधनों में विवेकपूर्ण ढंग से लगाना अनिवार्य है। पारंपरिक निवेश विकल्पों, सावधि जमा, म्यूचुअल फंड और कई अन्य विकल्पों के बीच निवेशकों के पास आज कई प्रकार के साधन उपलब्ध हैं। इक्विटी विकल्पों की तलाश कर रहे निवेशक के लिए लार्ज और मिडकैप फंड हो सकता है।


मनी वर्कशॉप के निदेशक पंकज सिदाना फंड का वर्तमान फोकस आर्थिक सुधार से लाभान्वित शेयरों व क्षेत्रों पर है। यह सुनिश्चित करता है कि आपका निवेश आशाजनक रुझानों के अनुरूप हो और भविष्य के लिए तैयार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed