फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment advice should focus to extend working years rather retiring to remain financially secure in old age

वरिष्ठ नागरिक: सेवानिवृत्त होने के बजाय कामकाजी वर्ष बढ़ाएं, बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा का एकमात्र तरीका

Mon, 22 Jan 2024 06:40 AM IST
जलज मिश्रा नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार
नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 06:40 AM IST
सार

बढ़ती लंबी आयु के साथ सबसे अच्छी वित्तीय योजनाएं विफल हो सकती हैं, जिसका अर्थ है कि बुढ़ापे में वित्तीय रूप से सुरक्षित रहने का एकमात्र तरीका अपने कामकाजी वर्षों को जितना संभव हो उतना बढ़ाना है।

विज्ञापन
Investment advice should focus to extend working years rather retiring to remain financially secure in old age
File Photo - फोटो : istock

विस्तार

किसी व्यक्ति के लिए अपना 90वां जन्मदिन मनाना एक जश्न हो सकता है। उनकी खुशियों का, उनकी सेहत का और उनके परिवारजनों का। लेकिन, उम्र के इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए सेवानिवृत्त होने के बजाय आपको अपने कामकाजी वर्षों को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। यह बुढ़ापे में वित्तीय रूप से सुरक्षित रहने का एकमात्र तरीका है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले मैं एक अनोखी पार्टी का गवाह बना। अनोखी इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि पार्टी में 25 में से 23 लोग 80 साल से ज्यादा उम्र के थे। मैं और मेरी पत्नी सबसे छोटे थे। हमें एहसास हुआ कि लंबा जीवन जीना बहुत उपयोगी और प्यारा हो सकता है। यह पार्टी एक डॉक्टर के 90वां जन्मदिन मनाने की खुशी में थी, जिसने एक दशक पहले ही पूर्ण रूप से काम करने से सेवानिवृत्त ले लिया था। अजीब बात है कि उनके 60 साल की उम्र के बच्चे अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके। हालांकि, इसका कोई बहुत फर्क इस जश्न पर नहीं पड़ा।

विज्ञापन

इस पार्टी से मुझे जो एहसास हुआ, वह यह कि जब आप बूढ़े हो जाएंगे (जरूरी नहीं कि सेवानिवृत्त हो जाएं) तो जीवन में कई चीजें हैं, जिनका इंतजार करना होगा। सेवानिवृत्ति का मतलब यह नहीं है कि आप काम करना बंद कर दें। आप बस वह काम शुरू कर दें, जो आपको पसंद है। यह बहुत अच्छा है, अगर उस चीज से भुगतान भी मिले। हां, जीवन कई चुनौतियां लाता है, लेकिन आपको इसे सही ढंग से लेने की जरूरत है न कि इससे जूझने की। सकारात्मक मानसिकता रखना हर उम्र में अच्छा है और व्यक्ति को इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति का मतलब सिर्फ पैसा होना नहीं
बढ़ती लंबी आयु के साथ सबसे अच्छी वित्तीय योजनाएं विफल हो सकती हैं, जिसका अर्थ है कि बुढ़ापे में वित्तीय रूप से सुरक्षित रहने का एकमात्र तरीका अपने कामकाजी वर्षों को जितना संभव हो उतना बढ़ाना है। यह भी सुनिश्चित करना है कि आप समान आयु वाले लोगों की संगति में रहें। जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए जरूरत पड़ने पर ऐसे लोग भावनात्मक मदद कर सकते हैं। याद रखें, सेवानिवृत्ति का मतलब सिर्फ पैसा होना नहीं है, बल्कि समय कैसे बिताना है, इसकी चिंता किए बिना आगे बढ़ते रहना भी एक उद्देश्य होगा।

समस्याओं से जूझने के बजाय डटकर करें सामना
हम पार्टी में शामिल अधिकांश लोगों को नहीं जानते थे। कई लोगों ने हमें डॉक्टर का पोता समझ लिया। शुरू में तो हम थोड़ा शर्मिंदा थे, लेकिन जल्द ही डॉक्टर के करीबी परिवार का सदस्य समझे जाने पर यह शर्मिंदगी खुशी में बदल गई। वहां मौजूद लोगों में उम्र संबंधी सामान्य समस्याएं थीं, लेकिन वे सभी अपने दिमाग व शरीर से तेज थे। इस पार्टी में विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे। वे कुछ दशकों में स्वामी परिवार के दोस्त बन गए हैं, क्योंकि कई वर्षों से एक ही अपार्टमेंट में रह रहे हैं और साथ ही यात्रा भी कर रहे हैं।

जिस बात ने मुझे बहुत ज्यादा खुश किया, वह यह थी कि उनमें से कुछ लोगों के पास छड़ी थी। उन्हें छोड़कर किसी को भी कोई शारीरिक विकलांगता नहीं थी जैसा कि हम आम तौर पर बुजुर्गों के साथ देखते हैं।

वित्तीय सुरक्षा के लिए करियर का भी प्रबंधन
आश्चर्य की बात नहीं, उनमें से करीब सभी अपने बच्चों के साथ नहीं, बल्कि घरेलू नौकरों के साथ स्वतंत्र रूप से रह रहे थे क्योंकि अधिकांश बच्चे विदेश में बस गए थे या अलग-अलग शहरों में। ये सभी लोग सामान्य पेशे से थे और वे कोई अमीर परिवार से भी नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपने बल पर सारा कुछ अर्जित किया है। कई लोगों के पास पेंशन थी जो पर्याप्त नहीं थी, लेकिन उन्होंने वित्तीय रूप से सुरक्षित होने के लिए अपने पैसे के साथ-साथ अपने करियर को भी चतुराई से प्रबंधित किया था।

एक आम बात यह थी कि सभी ने अपने कामकाजी वर्षों को सामान्य सेवानिवृत्ति आयु 58 या 60 से आगे बढ़ा दिया था। उदाहरण के लिए, एक अकाउंटेंट ने कोचिंग संस्थान में 11वीं-12वीं के छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। एक महिला ने अपने पति के 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के बाद संगीत सिखाना और परफॉर्मेंस करना शुरू किया। उन्होंने बताया, जब उनके पति बैंक में काम कर रहे थे, तब नौकरी के कारण बुजुर्ग माता-पिता के साथ उनका ट्रांसफर होता रहा। इससे वह संगीत में रुचि को आगे नहीं बढ़ा सकीं। अब उन्हें अपने जुनून को फिर से शुरू करने का समय मिला।

शुरू कर सकते हैं व्यवसाय
एक सज्जन ने सेवानिवृत्ति के बाद व्यवसाय शुरू किया। विज्ञान के प्रति जुनून ऐसा था कि सेवानिवृत्ति के बाद सेमीकंडक्टर में कारोबार शुरू करने के लिए कुछ 20 साल के युवाओं को साझेदार के रूप में ढूंढ लिया। उन्होंने अनुसंधान एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है। उनका जीवन उससे बिल्कुल अलग है, जैसा 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग कल्पना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed