{"_id":"65efbdb5781146d82e021bd7","slug":"international-trade-many-developed-countries-want-trade-with-india-in-rupees-piyush-goyal-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade: गोयल बोले- कई विकसित देश रुपये में करना चाहते हैं व्यापार, भारत के साथ साझेदारी से घटेगी लेनदेन की लागत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Trade: गोयल बोले- कई विकसित देश रुपये में करना चाहते हैं व्यापार, भारत के साथ साझेदारी से घटेगी लेनदेन की लागत
Tue, 12 Mar 2024 07:58 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:58 AM IST
सार
गोयल ने कहा, बांग्लादेश और श्रीलंका पहले से ही हमसे बात कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि हम इसे तुरंत शुरू करें। खाड़ी क्षेत्र के दूसरे देश भी रुपये में कारोबार पर विचार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि समय के साथ लोगों को इसका फायदा पता चलेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश, श्रीलंका और खाड़ी देशों के साथ कई विकसित एवं विकासशील देश भारत से रुपये में कारोबार करना चाहते हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत के साथ साझेदारी से कारोबार के लेनदेन की लागत घटेगी। यह कदम भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दिशा में एक बड़ा बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा, बांग्लादेश और श्रीलंका पहले से ही हमसे बात कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि हम इसे तुरंत शुरू करें। खाड़ी क्षेत्र के दूसरे देश भी रुपये में कारोबार पर विचार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि समय के साथ लोगों को इसका फायदा पता चलेगा। इस पहल में विकसित देश और सुदूर पूर्व के देश भी शामिल हो रहे हैं। सिंगापुर पहले ही कुछ हद तक इसमें शामिल है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, हमने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से शुरुआत की। यूएई इसे स्वीकार करने वाले पहले देशों में से एक था। अब इसमें तेजी आ रही है। धीरे-धीरे अन्य देशों को यह एहसास हो रहा है कि सभी लेनदेन को तीसरी मुद्रा में बदलने से उसकी लागत में काफी वृद्धि होती है, जबकि घरेलू मुद्रा में व्यापार के कई फायदे हैं।
विज्ञापन
इसलिए, कई देश अपनी स्थानीय मुद्रा और रुपये के बीच सीधा लेनदेन शुरू करना चाहेंगे।