फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Intel Layoffs News: Intel Says It Will Lay off 18 Thousand Employees From Work Force Cut 20 Billion Expenses

Layoff: 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है इंटेल, खर्च में 20 अरब डॉलर की कटौती करने की तैयारी

Fri, 02 Aug 2024 11:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

इंटेल की योजना है कि वह अपने इस साल के खर्च में करीब 20 अरब डॉलर की कटौती कर सकती है। कंपनी को हालिया तिमाही में करीब 1.6 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन
Intel Layoffs News: Intel Says It Will Lay off 18 Thousand Employees From Work Force Cut 20 Billion Expenses
इंटेल में हो सकती है छंटनी - फोटो : लिंक्डइन

विस्तार

अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी इंटेल ने गुरुवार को एलान किया कि वह अपने परिचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से अपने कुल स्टाफ में से 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटेल में अभी एक लाख चौबीस हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में कंपनी के एलान के मुताबिक करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। 
विज्ञापन


खर्चों में 20 अरब डॉलर की कटौती करेगी कंपनी
इंटेल की योजना है कि वह अपने इस साल के खर्च में करीब 20 अरब डॉलर की कटौती कर सकती है। कंपनी को हालिया तिमाही में करीब 1.6 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। कंपनी के सीईओ पैट गेलसिंगर ने बयान जारी कर कहा है कि 'हमारे दूसरी तिमाही में प्रदर्शन काफी खराब रहा जबकि हमने प्रमुख उत्पाद और प्रौद्योगिकी में मील का पत्थर हासिल किया है। दूसरी छमाही के रुझान हमारी पिछली उम्मीद से कहीं ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हैं।' मुख्य वित्तीय अधिकारी डेविड जिन्सनर ने कहा, 'अपने खर्च में कटौती करके, हम अपने मुनाफ़े को बेहतर बनाने और अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं।' 
विज्ञापन


इस्राइल में भी कंपनी ने अपने निवेश पर लगाई रोक
घाटे से परेशान इंटेल ने जून में घोषणा की थी कि वह इस्राइल में एक प्रमुख फैक्ट्री परियोजना के विस्तार को भी अभी रोक रही है। कंपनी इस्राइल में चिप प्लांट के लिए अतिरिक्त 15 अरब डॉलर के निवेश की योजना बना रही थी। इंटेल की प्रतिद्वंदी कंपनी एनवीडिया, एएमडी और क्वालकॉम से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दशकों से, इंटेल ने चिप्स के बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखा है, जो लैपटॉप से लेकर डेटा सेंटर तक में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में एनवीडिया जैसी कंपनियां एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed