फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Insurance companies and intermediaries committed tax evasion of Rs 30000 crore by showing less expenses

Tax: बीमा कंपनियों-मध्यस्थों ने कम खर्च दिखाकर की 30000 करोड़ की कर चोरी, वसूली की तैयारी में आयकर विभाग

Sat, 14 Oct 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 05:57 AM IST
सार

आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम कंपनियों को जुर्माने और ब्याज के साथ अलग से डिमांड नोटिस भेज रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देने या कानूनी लड़ाई के लिए अनिवार्य समय मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, इसमें कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पर फर्जी खर्च भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Insurance companies and intermediaries committed tax evasion of Rs 30000 crore by showing less expenses
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीमा कंपनियों और इनके मध्यस्थों ने एक जुलाई, 2017 से फर्जी खर्च दिखाकर 30,000 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। हालांकि, ब्याज और जुर्माना लगाने पर यह रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है। इसका पता चलने पर आयकर विभाग इन कंपनियों को अब नोटिस भेजकर इसकी वसूली शुरू करने की तैयारी में है। इसमें 30 बीमा कंपनियां, 68 एजेंट एवं अन्य मध्यस्थों का पता चला है।

विज्ञापन

आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम कंपनियों को जुर्माने और ब्याज के साथ अलग से डिमांड नोटिस भेज रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देने या कानूनी लड़ाई के लिए अनिवार्य समय मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, इसमें कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पर फर्जी खर्च भी शामिल हैं। इन कंपनियों ने बढ़ा-चढ़ाकर विज्ञापन और अन्य कार्यक्रमों के बिल भी दिखाए हैं। इन सभी का विवरण विभाग को मिला है। ब्यूरो

विज्ञापन

आयकर विभाग ने पिछले साल शुरू की थी जांच
पिछले साल आयकर विभाग ने जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) के साथ मिलकर जांच शुरू की थी। इसमें पता चला था कि कुछ बीमा कंपनियां कमीशन पर जीएसटी की चोरी कर रही थीं। एजेंटों और मध्यस्थों को मंजूरी से ज्यादा भुगतान कर रही थीं। भुगतान उन चालानों के आधार पर किया गया था, जिन्हें आयकर अधिकारियों ने फर्जी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस को भेजे चार नोटिस
इस सप्ताह की शुरुआत में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को डीजीजीआई से 922.58 करोड़ के कई कारण बताओ नोटिस मिले। डीजीजीआई ने कंपनी को चार नोटिस भेजकर पुनर्बीमा और सह-बीमा जैसी सेवाओं से कमाई पर क्रमशः 478.84 करोड़, 359.70 करोड़, 78.66 करोड़ और 5.38 करोड़ रुपये का जीएसटी मांगा है।  एलआईसी को भी कई नोटिस मिल चुके हैं। इनके साथ ही, बजाज आलियांज जनरल, एचडीएफसी लाइफ और अन्य कंपनियों को भी नोटिस भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed